विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: तपती गर्मी से राहत के आसार, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; यलो अलर्ट जारी

Published: Thu, 15 May 2025 08:00 AM (IST)

रांची और आसपास के जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन की ...और पढ़ें

रांची और आसपास के कई जिलों में बारिश के आसार
रांची और आसपास के कई जिलों में बारिश के आसार

HighLights

  1. रांची व आसपास के जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बहेगी हवा
  2. उत्तर पूर्वी हिस्से में हीटवेव करेगी परेशान, मौसम विभाग में जारी किया यलो अलर्ट

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार परिवर्तन का दौर देखने को मिल रहा है। रांची व आसपास के जिलों में बुधवार को दिनभर आंशिक बादल तो छाए रहे, लेकिन तेज गर्मी ने आमजनों का हाल-बेहाल कर दिया। वहीं, शाम के बाद चल रही ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 मई को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हीटवेव का यलो अलर्ट

वहीं, उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य श्हरों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

16 और 17 मई को भी बारिश के आसार

16 और 17 मई को उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ राज्य के शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी से राहत के आसार

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों यानी 15 और 16 मई को अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 17, 18 और 19 मई को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

जमशेदपुर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ एक स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

सबसे अधिक वर्षा 23.1 मिमी जमशेदपुर में हुई। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य श्हरों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बदलने वाला है मौसम, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरने की चेतावनी

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जारी