विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड में लौटा मानसून, कई जगहों हुई झमाझम वर्षा; 10 से 12 सितंबर तक सावधान रहने की अपील

Published: Tue, 10 Sep 2024 08:10 AM (IST)

Jharkhand Weather News झारखंड में मानसून लौट आया है। कई जगहों पर सोमवार को झमाझम हुई। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के कुछेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर रही। सबसे अधिक वर्षा 28.7 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी में रिकॉर्ड की गई।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन
  2. बरसे बादल, दो दिन तक वर्षा की है संभावना

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था, लेकिन 9 सितंबर को हुई रिमझिम वर्षा ने राहत दी है।

वर्षा के बाद खिली धूप ने कांके समेत शहर के बाहरी हिस्सों की खूबसूरती बढ़ा दी है तो दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में जलजमाव ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी मौसम बुलेटिन की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बना हुआ है। यह धीरे-धीरे उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

इस कारण बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना है। जारी पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम व मध्य बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बना है।

यह पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रतिघंटे की गति से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। जिसका असर रांची समेत पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 से लेकर 12 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षापात और वज्रपात होने की संभावना है।

बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं रांची और आसपास के जिलों में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि डीप डिप्रेशन अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम व उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। डिप्रेशन का असर 12 सितंबर तक देखने को मिलेगा।

इस कारण झारखंड के अलावे पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले में 10 सितंबर और चतरा, हजारीबाग, कोडरमा में 11 सितंबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

ऐसा रहा राज्य का मौसम

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया जबकि रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Weather Today: 12 सितंबर से बिगड़ने वाला है मौसम, लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें बारिश को लेकर नया अपडेट

यूपी में आज झांसी-प्रयागराज सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में एडवाइजरी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।