विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड में होली पर रहें सावधान, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन; अलर्ट जारी

Published: Tue, 11 Mar 2025 07:56 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड में मौसम ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। तेज धूप से कई जिलों में लोग ...और पढ़ें

झारखंड में होली पर मौसम दिखाएगा तेवर (जागरण)
झारखंड में होली पर मौसम दिखाएगा तेवर (जागरण)

HighLights

  1. गर्मी की आहट के साथ बदलने लगा राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम
  2. राजधानी में दिन में गुलाबी ठंड तो रात में होता है ठंड का अहसास
  3. माैसम बदलने से आमजनों की सेहत पर पड़ रहा है असर

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: एक ओर जहां झारखंड की राजधानी रांची में लोगों को दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का अहसास हो रहा है तो दूसरी ओर अन्य जिलों में तापमान के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। जिस कारण राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान मार्च की शुरुआत में ही 30 के पार पहुंच चुका है। लेकिन इस बार होली पर लोगों की टेंशन थोड़ी बढ़ने वाली है।

होली पर झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

होली पर झारखंड का मौसम परेशान कर सकता है। रांची समेत अन्य जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान ज्यादा पानी और रंग खेलने से सेहत पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान पानी का लगातार सेवन करें।

वहीं, आसपास के जिलों की बात करें तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं डाल्टेनगंज का अधिकतम 35.7 डिग्री और न्यूनतम 15.1 डिग्री, बोकारो का अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। कमोबेश यही हाल अन्य जिलों का भी है।

सरायकेला खरसावां में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

सरायकेला खरसावां का तो 39.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच चुका है। शुरुआती स्थिति यही रही तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अप्रैल और मई माह में आसमान से आग बरसेंगे...। राज्य में लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से आमजनों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है।

रिम्स और सदर अस्पताल के ओपीडी में मौसमी बीमारियों से त्रस्त लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 11 से 13 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 14 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और माैसम शुष्क बना रहेगा।

यही स्थिति राजधानी रांची की भी बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather : बिहार में होली पर बारिश होगी या नहीं? IMD का अनुमान आया सामने; 12 मार्च से बदलेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज से दो दिन चलेंगी तेज हवाएं; हल्की बारिश के भी आसार