विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather : बिहार में होली पर बारिश होगी या नहीं? IMD का अनुमान आया सामने; 12 मार्च से बदलेगा मौसम

Published: Tue, 11 Mar 2025 07:32 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में अब ठंड पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लोगों ने गर्म कपड़े पैक कर बैग ...और पढ़ें

बिहार में होली पर मौसम देगा साथ(जागरण)
बिहार में होली पर मौसम देगा साथ(जागरण)

HighLights

  1. बिहार का मौसम रहेगा शुष्क, तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
  2. बिहार में होली पर बारिश को लेकर आया आईएमडी का अनुमान

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बिहार का मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में पांच दिनों के दौरान एक से तीन डिग्री वृद्धि के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार होली के पूर्व मौसम में थोड़े बहुत बदलाव की संभावना है।

12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम गर्म होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे।

होली पर तेज धूप का एहसास, नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में होली पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने से लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, इस दौरान बारिश की किसी भी तरह की संभावना नही हैं। लोग इस बार होली पर अधिक मस्ती कर सकेंगे।

कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। पटना समेत 15 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जबकि 33.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, छपरा को छोड़ कर पटना सहित शेष शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट 

पटना समेत प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गया में 1.8 डिग्री, डेहरी में 0.2 डिग्री, बक्सर में 1.5 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, सासाराम में 2.4 डिग्री, नालंदा में 0.9 डिग्री, शेखपुरा में 0.8 डिग्री, वैशाली में 0.8 डिग्री, मधुबनी में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मार्च तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

वहीं, मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13 से 14 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज से दो दिन चलेंगी तेज हवाएं; हल्की बारिश के भी आसार

Jharkhand Weather: झारखंड में होली पर रहें सावधान, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन; अलर्ट जारी