Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा हाल; इन 8 जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather News मार्च महीने में ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अगले दो दिनों के अंदर निकटवर्ती व मध्य हिस्से यानी रांची रामगढ़ हजारीबाग गुमला बोकारो खूंटी के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन व वज्रपात के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

By kumar Gaurav Edited By: Mukul Kumar Published: Sun, 31 Mar 2024 07:59 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 07:59 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News पिछले तीन चार दिनों से राजधानी रांची व आसपास के जिलों में गर्मी से जहां आम जनजीवन का हाल बेहाल है, वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राहत भरी सूचना दी है।

loksabha election banner

केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों के अंदर निकटवर्ती व मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन व वज्रपात के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में वर्षा होने के बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट के संकेत हैं।

इसके बाद राजधानी समेत पूरे राज्य में 1 से 5 अप्रैल तक आसमान के साफ रहने और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मार्च महीने में ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान

चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो दो दिनों तक राजधानी व आसपास के जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा बहने और आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि तेज हवा बहने के दौरान सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें, बिजली के खंभों से दूर रहें।

साथ ही किसान अपने खेतों में न जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर 31 मार्च को देखने को मिल सकता है। राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

ऐसा रहा 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री डाल्टेनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 35.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 21.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। बताया गया कि तापमान बढ़ने का सिलसिला 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

ये रहा राज्य के जिलों का तापमान

  • जमशेदपुर : अधिकतम 39.6
  • डाल्टेनगंज : अधिकतम 39.6
  • बोकारो : अधिकतम 36.4
  • चतरा : अधिकतम 36.1
  • देवघर : अधिकतम 35.9
  • धनबाद : अधिकतम 34.5
  • गढ़वा : अधिकतम 38.9
  • गिरिडीह : अधिकतम 35.3
  • गोड्डा : अधिकतम 36.1
  • गुमला : अधिकतम 36
  • हजारीबाग : अधिकतम 35.2
  • जामताड़ा : अधिकतम 35.1
  • खूंटी : अधिकतम 36.7
  • लातेहार : अधिकतम 36.6
  • लोहरदगा : अधिकतम 36
  • पाकुड़ : अधिकतम 36.4
  • रामगढ़ : अधिकतम 36.2
  • साहिबगंज : अधिकतम 33.2
  • सिमडेगा : अधिकतम 37.6
  • पश्चिमी सिंहभूम : अधिकतम 38.5 डिग्री

यह भी पढ़ें-

Hemant Soren के खिलाफ 5 हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल, ED ने बताया- 8.5 एकड़ जमीन में...

बिहार में JDU की बल्ले-बल्ले तो झारखंड में हाल बेहाल, बस 'एक' आस थी वो भी टूट गई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.