विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: इस दिन से कम होगी ठंड, आज इन जगहों पर होगी बूंदाबांदी; यहां पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By kumar Gaurav Edited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 30 Jan 2024 07:35 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड में आज कहीं-कहीं बादल छाए रहने के कारण बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण 30 जनवरी को ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. राज्य में एक बार फिर वर्षा होने की संभावना
  2. दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में एक बार फिर वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

इसके बाद 2 फरवरी से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। यह भी बताया गया कि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी जबकि रात्रि पहर ठंड का असर कायम रहेगा।

न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी 

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में कहीं-कहीं बादल छाए रहने के कारण बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

31 जनवरी को राज्य के दक्षिण यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां और मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी समेत चाईबासा, जमशेदपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

एक फरवरी को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 फरवरी से मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है।

धीरे-धीरे ठंड का असर कम होगा

इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री रह सकता है। बताया कि न्यूनतम तापमान को देखकर संभावना है कि अब धीरे-धीरे ठंड का असर कम होगा। 2 फरवरी की सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

इसके बाद मौसम और आसमान साफ रहेगा। खिली धूप होने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री चाईबासा का जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कुछ ऐसा रहेगा रांची व राज्य का मौसम

30 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध, मौसम शुष्क बना रहेगा

31 जनवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना

1 फरवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा संभव

2 फरवरी : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-

Bihar Weather: पटना में आज भी छाया रहेगा घना कोहरा, उत्तरी भागों में भीषण ठंड की चेतावनी; इन जगहों पर बूंदाबांदी का अनुमान

Bihar Weekly Weather: गया और दरभंगा में जारी रहेगा ठंड का कहर, पटना में चढ़ेगा पारा; यहां पढ़ें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज