विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पटना में आज भी छाया रहेगा घना कोहरा, उत्तरी भागों में भीषण ठंड की चेतावनी; इन जगहों पर बूंदाबांदी का अनुमान

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 30 Jan 2024 07:22 AM (IST)

Bihar Ka Mausam बिहार के दक्षिण-पश्चिम दक्षिण-मघ्य व उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। वहीं ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. प्रदेश के अधिसंख्य भागों में छाए रहेंगे बादल
  2. कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 30 जनवरी से तीन फरवरी तक बना रहेगा। वहीं छह फरवरी के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होगी। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ तथा बादलों का समूह आगे की ओर बढ़ रहा है।

इसके प्रभाव से एक फरवरी को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

मंगलवार को पटना समेत अन्य भागों में घना कोहरे व उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को फारबिसगंज, फारबिसगंज, अगवानपुर, दरभंगा, जीरादेई, छपरा, मोतिहारी, पूसा में शीत दिवस की स्थिति बनी रही।

वहीं, पूर्णिया जिले में बहुत घना कोहरा व पटना समेत अन्य भागों में घना कोहरा छाए रहा। पटना व आसपास इलाकों में तापमान में वृद्धि होने के साथ अन्य दिनों की तुलना में कनकनी का प्रभाव कम रहा है।

पटना समेत 26 शहरों के तापमान में वृद्धि

धूप निकलने के साथ ही पटना समेत 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किशनगंज में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना समेत समेत 28 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 25.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 24.2 10.0

गया 24.9 8.0

भागलपुर 23.4 8.1

मुजफ्फरपुर 21.4 9.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

Bihar Weekly Weather: गया और दरभंगा में जारी रहेगा ठंड का कहर, पटना में चढ़ेगा पारा; यहां पढ़ें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज