विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज-पाकुड़, जामताड़ा में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, SIR Jharkhand में पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:09 PM (IST)

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा जिलों ने 'नो मैपिंग' और 'तार्किक विसंगति' के शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 15 दिसंबर तक लंबित मामलों को निपटाने और घर-घर जाकर दस्तावेज सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 15 दिसंबर तक लंबित मामलों को निपटाने और घर-घर जाकर दस्तावेज सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं।

HighLights

  1. पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा ने शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया।

  2. कोडरमा, देवघर भी शत-प्रतिशत निष्पादन के करीब पहुंचे।

  3. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घर-घर सत्यापन के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित नो मैपिंग, लाजिकल डिस्क्रेपेंसी (तार्किक विसंगति) एवं अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।

मंगलवार को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित ''एक और अवसर कैंप'' के परिणामस्वरूप तीनों श्रेणियों में मामलों के निष्पादन की प्रगति में उल्लेखनीय उपलब्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 14,03,981 नो मैपिंग के मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 10,42,976 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

इस तरह, 74.29 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हो चुका है। हालांकि 3,61,005 मामले अभी भी लंबित हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस श्रेणी में लोहरदगा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन एवं ईसीआइनेट ऐप पर अपडेशन का कार्य पूरा कर लिया है।

शत-प्रतिशत निष्पादन के करीब कोडरमा (97.64 प्रतिशत) और देवघर (91.83 प्रतिशत) भी पहुंच गया है। दूसरी तरफ, अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले जिलों में साहिबगंज (55.69 प्रतिशत), पलामू (56.65 प्रतिशत), पाकुड़ (57.96 प्रतिशत), जामताड़ा (58.67 प्रतिशत) सम्मिलित हैं। इधर, राज्य में तार्किक विसंगित के कुल 45,49,961 मामले में 41,03,251 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

इसमें निष्पादन का प्रतिशत 90.18 है। इस श्रेणी में भी पश्चिमी सिंहभूम एवं लोहरदगा जिले ने शत-प्रतिशत मामलों का निष्पादन एवं ईसीआइनेट ऐप पर अपडेशन का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें कोडरमा (99.20 प्रतिशत), पूर्वी सिंहभूम (97.28 प्रतिशत), खूंटी (96.70 प्रतिशत) तथा गुमला (96.29 प्रतिशत) के साथ शत-प्रतिशत निष्पादन के करीब है।

दूसरी तरफ, साहिबगंज में 76.36 प्रतिशत, पाकुड़ में 77.89 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 82.70 प्रतिशत, जामताड़ा में 85.09 प्रतिशत एवं पलामू में 85.66 प्रतिशत मामले ही निष्पादित हुए हैं। अन्य श्रेणी में सिमडेगा एवं लोहरदगा ने शत-प्रतिशत मामले का निष्पादन कर लिया है। रांची जिला का प्रदर्शन भी तीनों श्रेणियों में काफ खराब था।

लेकिन हाल में इसने काफी प्रगति की है। हालांकि इस जिले में अभी भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग ने मामले के निष्पादन की अवधि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। 22 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

डोर-टू-डोर जाकर दस्तावेज लेने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में यह पाया गया है कि अभी भी कई ऐसे पात्र भारतीय नागरिक हैं, जिन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित नहीं कराया है।

वहीं, ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल ऐसे भी कई मतदाता हैं, जिन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित मतदाताओं का डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन करते हुए उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएं।

एएसडीडी सूची में सम्मिलित मतदाता अब भी भर सकेंगे इन्यूमरेशन फार्म

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वैसे मतदाता जिनका किसी कारणवश एएसडीडी सूची में नाम आ गया उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा दोबारा इन्यूमरेशन फार्म भरने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सभी जिलों में इस सूची के मतदाताओं से एक बार पुनः संपर्क कर इन्यूमरेशन फार्म भरवाने का प्रयास किया जाए, जिससे कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। 

यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट में सिविल जज परीक्षा रद, सीजीएल पेपर लीक पर सुनवाई, मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सरकार से सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।