विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला सम्मान, 30 को सराहनीय और 13 को वीरता पदक 

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:30 PM (IST)

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।  

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. झारखंड स्थापना दिवस पर 43 पुलिस अधिकारियों-जवानों को पदक से नवाजा गया।

  2. 13 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 30 को सराहनीय सेवा पदक मिला।

  3. आईजी नरेंद्र सिंह, एसएसपी राकेश रंजन को वीरता पदक प्रदान किया गया।

राज्य ब्यूरो, रांची। समारोह में राज्य के 43 पुलिस अधिकारियों व जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य और अदम्य साहस के लिए पदक से अलंकृत किया गया।

इसमें आइजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी रांची राकेश रंजन सहित 13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक तथा 30 पदाधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान दिया गया है।

इन 13 जांबाज अधिकारियों, पुलिसकर्मियों को मिला वीरता पदक

  • नरेन्द्र कुमार सिंह (तत्कालीन डीआइजी उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग, वर्तमान आइजी अभियान, झारखंड रांची)
  • राकेश रंजन (तत्कालीन एसपी चतरा, वर्तमान एसएसपी रांची)
  • प्रकाश सोय (तत्कालीन डीएसपी कोतवाली रांची, वर्तमान डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद)
  • SI राजीव कुमार भगत (तत्कालीन लातेहार, वर्तमान बोकारो जिला)
  • SI दिव्य प्रकाश (तत्कालीन लातेहार, वर्तमान हजारीबाग जिला)
  • SI सनोज कुमार चौधरी (तत्कालीन चतरा, वर्तमान पुनि रांची जिला)
  • आरक्षी 621 प्रकाश कुमार यादव (चतरा जिला)
  • SI सुभाष चन्द्र लकड़ा (तत्कालीन रांची, वर्तमान पलामू जिला)
  • नीरज कुमार (तत्कालीन डीएसपी एटीएस रांची, वर्तमान डीएसपी हटिया, रांची)
  • SI सोनू कुमार साहू (तत्कालीन रामगढ़, वर्तमान गिरिडीह जिला)
  • SI शंकर प्रसाद कुशवाहा (तत्कालीन गढ़वा, वर्तमान जमशेदपुर जिला)
  • SI राजबल्लभ कुमार (तत्कालीन गढ़वा, वर्तमान हजारीबाग जिला)
  • SI शिवलाल गुप्ता (तत्कालीन गढ़वा, वर्तमान रामगढ़ जिला)

इन्हें प्रदान किया गया सराहनीय सेवा पदक

राज्य के 30 पदाधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। इसमें छह आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। पदक पाने वालों में असीम विक्रांत मिंज (आईजी, सअप, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड रांची), अनीश गुप्ता (तत्कालीन डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), राज कुमार मेहता (तत्कालीन वरीय डीएसपी जैप-07 हजारीबाग, वर्तमान एसपी एटीएस रांची), दीपक कुमार शर्मा (तत्कालीन वरीय डीएसपी विशेष शाखा, वर्तमान एसपी अभियान नक्सल, पुलिस मुख्यालय रांची), मुकेश कुमार (तत्कालीन वरीय डीएसपी मुख्यालय बोकारो, वर्तमान एसपी गोड्डा) और दीपक कुमार पाण्डेय (तत्कालीन वरीय डीएसपी अभियान लोहरदगा, वर्तमान एआईजी-सह-डीजीपी के विशेष सहायक, रांची) के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा रांची जिला के प्राअनि (आशुलिपिक) मो अरशद खां, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची के पुअनि सुदामा सिंह, पुअनि सुखराम उरांव, पुअनि मुकुन्द बानरा, पुअनि अन्सलेम फ्रांसिस सोय, पुअनि बिहारी मरांडी, पुअनि ईश्वरी सिंह और सअनि बंधना उरांव को यह पदक मिलेगा।

साथ ही पलामू जिला के सअनि सुबोध कुमार, गढ़वा जिला के सअनि विनय कुमार पाण्डेय और हवलदार इसहाक डोडराय, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची के हवलदार 40 प्रशान्त कुमार महतो, हवलदार 127 रामाशंकर कुमार, हवलदार 240 अमित गुरुंग व हवलदार 362 एमानुएल टुडू, सिमडेगा के हवलदार जारका कोरवा, गुमला के हवलदार धर्मेन्द्र कुमार, खूंटी के आरक्षी 230 दुर्गा उरांव व आरक्षी 212 कुंवर मुंडा, बोकारो के आरक्षी 649 अजय कुमार सिंह, चतरा के हवलदार 132 भूषण शर्मा, जैप-10 होटवार रांची की म. हवलदार अंजुला कुजूर और म.आरक्षी 402 अनुपा कुमारी तथा जैप-01 रांची के आरक्षी 1298 सूर्य बहादुर धर्ती को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें- परिसीमन बिल: आरक्षण की शर्त पर समर्थन कर सकती है हेमंत सोरेन की पार्टी, एक्सपर्ट की राय के बाद होगा अंतिम फैसला 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।