विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड डीजीपी पर बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर भड़का पुलिस एसोसिएशन, कहा- मर्यादित शब्दों का ही करें इस्तेमाल

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:49 PM (GMT+05:30)

बाबूलाल मरांडी के डीजीपी तदाशा मिश्रा पर किए गए 'एक्स' पोस्ट को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर डीजीपी पर की थी प्रतिकूल टिप्पणी।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर डीजीपी पर की थी प्रतिकूल टिप्पणी।

HighLights

  1. बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी पर 'भद पिटना' टिप्पणी की।

  2. पुलिस एसोसिएशन ने इसे निम्नस्तरीय और अस्वीकार्य बताया।

  3. संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया।

राज्य ब्यूरो, रांची। तदाशा मिश्रा के डीजीपी बने रहने व वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के माध्यम से इंटरनेट मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

बाबूलाल मरांडी ने इंटरनेट मीडिया पर डीजीपी तदाशा मिश्रा को संबोधित करते हुए पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि डीजीपी की कुर्सी बचाने की कवायद में उनकी व राज्य सरकार की भद पिट रही है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में डीजीपी की नियुक्ति पर हुई बहस को आधार बनाकर यह टिप्पणी की है।

इसके विरोध में एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने इसपर विरोध जताते हुए कहा है कि संवैधानिक और जनसेवा के सर्वोच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के लिए भद पिटना जैसी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल कतई स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि अदालत के सामने विचाराधीन मामलों में इस तरह की टिप्पणी करना न केवल संस्थागत गरिमा का अनादर है, बल्कि यह सार्वजनिक विमर्श के स्तर को भी गिराता है। संवाद के दौरान न्यूनतम संयम, शालीनता और पदों का सम्मान बना रहे। इस प्रकार के अपमानजनक बयानों से जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था में जुटे पुलिस बल के मनोबल पर चोट पहुंचती है।

एएसआई अजय सिंह का नाम उछालना कहीं से भी उचित नहीं

एसोसिएशन ने इस बिंदु पर एतराज जताया है कि संगठन के सम्मानित सदस्य और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में निष्ठापूर्वक तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) अजय सिंह के नाम को भी बाबूलाल मरांडी ने घसीटा है। बताया है कि अजय सिंह के हाथ में ही झारखंड पुलिस की कमान है। एसोसिएशन ने इसे पूरी तरह निराधार, काल्पनिक और सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड पुलिस एक अनुशासित और संवैधानिक ढांचे के तहत काम करती है, जहां फैसले किसी व्यक्ति विशेष के प्रभाव में नहीं, बल्कि कानून, नियमों और तय पदानुक्रम के आधार पर होते हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा पर सुप्रीम कोर्ट में 9 अक्टूबर को सुनवाई, नियुक्ति मामले में केंद्र-राज्य में खींचतान नया नहीं

यह भी पढ़ें- झारखंड में सिपाही से हवलदार, जमादार व दारोगा स्तर पर प्रोन्नति संबंधित लंबित मामलों का जल्द होगा निष्पादन

यह भी पढ़ें- नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म, चुरनी फॉल घूमने गई युवती की संदिग्ध मौम; रांची से सोहेल अंसारी व रफीक अंसारी हिरासत में