विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड नगर निकाय चुनाव: बागियों की बदौलत मेयर पदों पर भाजपा का दबदबा, धनबाद में संजीव सिंह ने मारी बाजी

Published: Sat, 28 Feb 2026 12:52 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM (IST)

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026- विनर लिस्ट: Jharkhand नगर निकाय चुनाव 2026 में 9 नगर निगमों के मेयर पद के ...और पढ़ें

धनबाद में मतगणना स्थल के बाहर संजीव सिंह के साथ दो अन्य मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडे और भृगुनाथ भगत। तीनों ही भाजपा से बागी हो कर चुनाव लड़े हैं।  (फोटो: जागरण)

धनबाद में मतगणना स्थल के बाहर संजीव सिंह के साथ दो अन्य मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडे और भृगुनाथ भगत। तीनों ही भाजपा से बागी हो कर चुनाव लड़े हैं।  (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. आदित्यपुर में संजय सरदार की बड़ी जीत, भाजपा ने 7,795 वोटों से मारी बाजी।

  2. मानगो नगर निगम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की वाइफ सुधा गुप्ता बनीं पहली मेयर।

  3. हजारीबाग में बागी अरविंद राणा ने चौंकाया, कांग्रेस को 4,657 वोटों से हराया।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में 23 फरवरी को हुए आठ नगर निगमों के मेयर चुनावों के परिणाम शुक्रवार देर रात तक घोषित हो चुके हैं। धनबाद से भाजपा के बागी संजीव सिंह ने जीत दर्ज की हैं। 

कुल मिलाकर भाजपा समर्थित या बागी उम्मीदवारों पांच सीटों पर कब्जा जमाते दिख रहे हैं, जबकि JMM दो और कांग्रेस एक सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई और देर रात तक चली, जिसमें भाजपा की पकड़ साफ नजर आई। वहीं गिरिडीह, देवघर और मानगो जैसे इलाकों में सत्ता पक्ष हावी रहा।

कुल वोटर टर्नआउट 61.84% रहा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय थी। यहां सभी 9 निगमों के परिणामों का विस्तार से जिक्र।IMG_20260227_234112

गिरिडीह में JMM की बंपर जीत: प्रमिला मेहरा की धमाकेदार जीत

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित प्रमिला मेहरा ने गिरिडीह नगर निगम में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

प्रमिला को 38,091 वोट मिले, जबकि चौधरी को 23,493 वोटों पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीय अर्जुन बैठा तीसरे स्थान पर रहे। जानकारों का कहना है कि स्थानीय विधायक सुदिव्य सोनू की रणनीति ने यहां JMM को मजबूती दी। प्रमिला पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।

sudha

मानगो की पहली मेयर: सुधा गुप्ता से भाजपा को झटका

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता (पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी) ने इतिहास रचा। उन्होंने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18,601 वोटों से हराया।

सुधा को चौथे राउंड तक 42,022 वोट मिले, जबकि संध्या को 23,421। यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ा बूस्ट है, खासकर जमशेदपुर जैसे औद्योगिक इलाके में।

IMG-20260228-WA0000

रांची में भाजपा की रोशनी खलखो ने मारी बाजी, रमा हारी

राजधानी रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14363 वोटों से हराया। मतगणना के शुरुआती दौर से ही रोशनी की बढ़त बनी रही। यह रिजल्ट भाजपा के लिए राज्य की राजधानी में मजबूत पकड़ दर्शाता है।

रिजल्ट के बाद रोशनी भावुक हो गईं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक नवीन जायसवाल भी मतगणना स्थल पहुंचे थे और रोशनी खलखो को जीत की बधाई दी। समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

arvind rana mayor

हजारीबाग में बागी की बल्ले-बल्ले: अरविंद राणा ने चौंकाया

हजारीबाग नगर निगम में भाजपा बागी अरविंद राणा ने कांग्रेस समर्थित सरफराज अहमद को 4,657 वोटों से हराकर मेयर का ताज हासिल किया। पेशे से पत्रकार राणा ने आम आदमी से चंदा लेकर चुनाव लड़ा। धन-बल को मात देते हुए जनता ने इन्हें चुना।

मतगणना शुरू होने के बाद शुक्रवार को यह सबसे पहले घोषित रिजल्ट था। राणा की जीत से भाजपा खेमे में भी जश्न है, हालांकि वे आधिकारिक रूप से बागी थे। राणा पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों में पहले से सक्रिय रहे हैं, जिसका फायदा मिला।

deoghar

देवघर में JMM: रवि राउत ने भाजपा समर्थित रीता चौरसिया को हराया

देवघर नगर निगम में JMM समर्थित रवि कुमार राउत ने 5148 वोटों से भाजपा समर्थित रीता चौरसिया को हराने में सफल हुए। पहले यहां लड़ाई कांटे की दिख रही थी। जीत की घोषणा देर रात हुई।

देवघर जैसे धार्मिक महत्व के शहर में JMM की संभावित जीत रणनीतिक रूप से अहम है। गौरतलब है कि यहां से निशिकांत दुबे जैसे प्रभावी भाजपा सांसद हैं।

धनबाद में भाजपा के बागी संजीव सिंह JMM समर्थित चंद्रशेखर से आगे 

SANJEEV SINGH

धनबाद में मेयर पद पर भाजपा के बागी पूर्व विधायक संजीव सिंह ( झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति) ने जीत दर्ज की है। 10 राउंड की गिनती के बाद संजीव सिंह को विजयी घोषित किया गया।

संजीव सिंह को कुल 114362 वोट मिले, जबकि उनके पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को  82460 वोट मिले हैं।

31902 वोटों से संजीव सिंह ने चंद्रशेखर अग्रवाल को मात दी।

धनबाद नगर निगम

  • संजीव सिंह - 114362
  • चंद्रशेखर अग्रवाल - 82460
  • अंतर - 31902
  • रिजेक्टेड वोट - 31727

medininagar

मेदिनीनगर में अरुणा शंकर ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं मेयर

नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार मेयर पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों के अंतर से पराजित किया।

शुक्रवार देर रात घोषित परिणाम के अनुसार अरुणा शंकर को कुल 24,169 मत प्राप्त हुए, जबकि नम्रता त्रिपाठी को 21,047 मत मिले। झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह 12,809 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। यहां तीसरे राउंड तक नम्रता आगे दिख रही थी।

bholu chas

चास में अविनाश हारे, भोलू पासवान जीते

बोकारो के चास नगर निगम में भाजपा समर्थित अविनाश कुमार को हार मिली है। भोलू पासवान 17796 मत लेकर विजयी बन गए हैं। जबकि अविनाश कुमार को 14827 मत मिले।

बता दें कि पहली बार 2015 मे भी भाजपा समर्थित अजय राय को हराकर भोलू पासवान चास नगर निगम के मेयर बने थे। भोलू किसी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार नहीं थे। 

sanjay sardar

आदित्यपुर में संजय सरदार: भाजपा ने फिर मारी बाजी

आदित्यपुर नगर निगम को संजय सरदार के रूप में नया मेयर मिल चुका है। भाजपा प्रत्याशी संजय ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 7795 मतों से हरा कर मेयर की कुर्सी हासिल की है। 

आदित्यपुर में मेयर पद पर कुल नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमां रहे थे। इसमें झामुमो समर्थित भुगलू सोरेन दूसरे स्थान पर रहें जिन्हें 16,820 मत मिले।

यह भी पढ़ें- मूड होलियाना: झारखंड विधानसभा में रंगों की बौछार, सीएम और विधायकों ने खेली फूलों की होली

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठ और जमीन विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, गलत तरीके से कब्जा करने वाले होंगे बेदखल