मूड होलियाना: झारखंड विधानसभा में रंगों की बौछार, सीएम और विधायकों ने खेली फूलों की होली
झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के बीच हेमंत सोरेन, मंत्री और विधायकों ने फूलों की होली खेलकर सदन को रंगों ...और पढ़ें

विधानसभा में सीएम, स्पीकर समेत विधायकों ने खेली फूलों की होली।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के बीच शुक्रवार की शाम कुछ अलग ही रंग बिखरा। होली मिलन समारोह का मौका था, और पूरा विधानसभा परिसर रंगों से गुलजार हो गया।
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री और विधायकों ने एक-दूसरे को फूलों से रंगा और रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "होली पारस्परिक प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है।

इस पर्व को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं।" उन्होंने साथ ही राज्यवासियों को भी होली की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
मस्ती का माहौल पूरे विधानसभा में देखने को मिला। मंत्री इरफान अंसारी मस्ती के मूड में नजर आए, जबकि कल्पना चंद्रवंशी और हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों के साथ होली खेली। पूरी विधानसभा का मूड होलियाना हो गया।

अब होगी के बाद आरंभ होगा सत्र
शुक्रवार को विधानसभा में होली का अवकाश हो गया। विधानसभा सत्र की अगली कार्यवाही नौ मार्च को होगी। 
बजट सत्र के बीच रंगों का त्योहार, फूलों से हुई विधानसभा की होली। (फोटो: संजय सुमन)
