विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में कांग्रेस विधायक पर यौन शोषण का आरोप, ST आयोग ने मुख्य सचिव समेत 3 अधिकारियों को नोटिस

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM (GMT+05:30)

जनजाति आयोग ने विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों का स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, रांची डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी किया है।

विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों पर NCST सख्त। फाइल फोटो

विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों पर NCST सख्त। फाइल फोटो

HighLights

  1. जनजाति आयोग ने विधायक भूषण बाड़ा आरोपों पर संज्ञान लिया।

  2. मुख्य सचिव, डीसी, एसएसपी को सात दिन में रिपोर्ट मांगी।

  3. संतोषजनक जवाब न मिलने पर अधिकारियों को समन जारी होगा।

जागरण संवाददाता, रांची। विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में जनजाति आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, रांची के उपायुक्त (डीसी) और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी किया है।

तीनों अधिकारियों से सात दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338(क) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह कार्रवाई की है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं मिलने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होना पड़ सकता है।

14 साल की आदिवासी किशोरी ने लगाया आरोप

दरअसल, सिमडेगा की 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी ने विधायक भूषण बाड़ा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि किशोरी को पढ़ाई और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर रांची लाया गया था, लेकिन उसे विधायक के सरकारी आवास पर घरेलू काम में लगा दिया गया। किशोरी ने पांच अगस्त को कथित दुष्कर्म की घटना होने की बात कही है।

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज कराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में कांग्रेस विधायक पर यौन शोषण का आरोप, बीजेपी के साथ JMM ने भी की जांच की मांग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।