पलामू में नाबालिग की मौत का बड़ा खुलासा, ब्लैकमेलिंग से थी परेशान—श्मशान घाट पर मचा हड़कंप
लेस्लीगंज के मुंदरिया गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया ...और पढ़ें

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेलिंग का आरोप।
HighLights
17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या।
युवक पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी।
पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर जांच शुरू की।
संवादसूत्र, नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू)। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने फांसी लगा ली।
क्या है पूरा मामला?
- ब्लैकमेलिंग का आरोप: परिजनों के अनुसार, पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहर गांव निवासी टुनटुन पासवान (पिता- हृदय पासवान) लड़की को फोन पर परेशान कर रहा था।
- धमकी से थी तनाव में: घटना के दिन आरोपी ने लड़की को फोन कर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी थी।
- फुआ के घर आई थी मृतका: छात्रा कुछ दिन पहले ही अपने फुआ के घर मुंदरिया गांव आई हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी से फोन पर हुई बातचीत के बाद वह काफी रो रही थी।
श्मशान घाट से रुकवाया गया दाह संस्कार
घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने के लिए मानआहर ले जा रहे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी, टीम ने मौके पर पहुंचकर दाह संस्कार रुकवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर लेस्लीगंज थाना में आरोपी टुनटुन पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले के तकनीकी पहलुओं और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है।
पुलिस का पक्ष
मामले पर लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से छानबीन की जा रही है। मामला मोबाइल से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी संदिग्ध नंबरों का ट्रेस निकाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-उत्तम कुमार राय, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर के गुर्गे को मिल रही थी सुरक्षा! झारखंड में अब VIP-VVIPs के अंगरक्षकों की होगी गहन समीक्षा
यह भी पढ़ें- रजरप्पा गैंगरेप: रामगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई