विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 महीने से फंड का इंतजार कर रहे स्कूलों को राहत, झारखंड में मिड-डे मील के लिए मिले 302 करोड़ रुपये

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:25 AM (IST)

झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पीएम पोषण शक्ति योजना के तहत जिलों को 302 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. झारखंड में पीएम पोषण योजना के लिए 302 करोड़ रुपये आवंटित।

  2. सात महीने बाद स्कूलों को मिली मध्याह्न भोजन की राशि।

  3. नौ नवंबर से योजना बंद करने की शिक्षकों की चेतावनी के बीच मिली राहत।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पीएम पोषण शक्ति (मध्याह्न) भोजन योजना के तहत 302 करोड़ रुपये जिलाें को आवंटित कर दिए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के लिए है, जो कुकिंग कास्ट, रसाेइया सह सहायिका के मानदेय, रागी के हलवा, किचेन गार्डन आदि पर खर्च होगी। आवंटित राशि में 181 करोड़ 27 लाख 88 हजार रुपये केंद्रांश तथा शेष राज्यांश की राशि है।

प्राधिकरण ने इस बार संशोधित आवंटन जारी किया है। इससे पहले 19 सितंबर को राशि आवंटित की गई थी, लेकिन राज्यांश की राशि में कतिपय तकनीकी समस्या के कारण निकासी नहीं हो पा रही थी। वित्त विभाग ने 12 अक्टूबर को इस तकनीकी समस्या का समाधान किया, जिसके आलोक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भी 29 अक्टूबर को उसमें सुधार किया। इसके बाद संशाेधित आवंटन जारी किया गया।

इसे लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि कुकिंग कास्ट की राशि बालवाटिका वर्ग में लगभग 112 दिनों के लिए एवं प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए लगभग 107 दिनों के लिए है। विद्यालय को पूर्व अवशेष राशि का सामंजन के बाद ही बिल का भुगतान किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में इस राशि का किसी दूसरी योजना या मद में उपयोग नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष शुरू होने के सात माह बाद योजना में राशि आवंटित की गई है। इससे पहले राशि नहीं मिलने से विद्यालयों में इस योजना का संचालन अन्य मदों में उपलब्ध राशि से किया जा रहा था। कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापक अपने खर्च पर योजना का संचालन कर रहे थे।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आठ नवंबर तक बकाया राशि नहीं मिलने पर नौ नवंबर से योजना बंद करने चेतावनी दी थी।अब राशि आवंटित होने से यह समस्या दूर हो गई है। 

यह भी पढ़ें- 4 महीने से नहीं मिली मध्याह्न भोजन की राशि, उधार की दाल-चावल से बच्चों का पेट भर रहे कोडरमा के सरकारी स्कूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।