विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 30 Sep 2026 11:00 AM (IST)

जैक ने नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल 92.45% और 90.86% विद्यार्थी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जैक ने नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा के नतीजे घोषित किए।

  2. नौवीं में 92.45% और 11वीं में 90.86% विद्यार्थी सफल हुए।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को कक्षा नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके साथ ही दोनों कक्षाओं की विशेष परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस दौरान जैक के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नौवीं में 92.45 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

कक्षा नौवीं की विशेष परीक्षा में कुल 4441 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जारी परिणाम के अनुसार 92.45 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें छात्रों का सफलता प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा।

परीक्षा में 93.38 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 91.07 प्रतिशत रहा। इस तरह विशेष परीक्षा में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।

11वीं में 90.86 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

कक्षा 11वीं की विशेष परीक्षा में कुल 2088 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 90.86 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। 11वीं में भी छात्रों का सफलता प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा। जारी रिजल्ट के अनुसार, 91.12 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 88.81 प्रतिशत रहा।

दोनों कक्षाओं में छात्रों का सफलता प्रतिशत अधिक

नौवीं और 11वीं दोनों कक्षाओं के विशेष परीक्षा परिणाम में छात्रों का सफलता प्रतिशत छात्राओं की तुलना में अधिक रहा। नौवीं में 93.38 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 91.07 प्रतिशत छात्राएं सफल हुईं। वहीं, 11वीं में 91.12 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 88.81 प्रतिशत रहा।

जैक की वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

विशेष परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.inपर देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर जाना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज कर परीक्षा परिणाम देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: आज जारी होगा नीट यूजी तीसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट, इस डेट पर करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद, महिलाओं के लिए ये हैं दौड़ के नियम