विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: आज जारी होगा नीट यूजी तीसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट, इस डेट पर करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:27 AM (GMT+05:30)

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से NEET UG Counselling 2026 Round 3 Result आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

NEET UG Counselling 2026: आज जारी होगा रिजल्ट।

NEET UG Counselling 2026: आज जारी होगा रिजल्ट।

HighLights

  1. आज जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट।

  2. एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी तीसरे राउंड की काउंसलिंग में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल MCC की ओर से आज यानी 30 सितंबर को NEET UG Counselling 2026 तीसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो छात्र अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर तीसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं अलॉटमेंट रिजल्ट

एमसीसी की ओर से तीसरे राउंड का अलॉटमेंट आज जारी किया जाएगा। छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।

  1. अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Current Events सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद NEET UG Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

जिन भी छात्रों का नाम तीसरे राउंड के अलॉमेंट रिजल्ट में शामिल होगा। उन सभी उम्मीदवारों को दाखिला लेने के लिए 01 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को दाखिले लेने के लिए अपने साथ दस्तावेजों की मूल कॉपी और फोटो कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

कब शुरू होगा स्ट्रे राउंड

स्ट्रे राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। छात्र 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके साथ ही च्वाइस फीलिंग प्रक्रिया 12 से 15 अक्टूबर तक स्वीकार की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 17 अक्टूबर को अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- Canara Bank Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर से स्टार्ट, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड