SSC GD Constable Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद, महिलाओं के लिए ये हैं दौड़ के नियम
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की जाएगी।

SSC GD Constable Result 2026 Date: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
जल्द जारी होगा जीडी परीक्षा का रिजल्ट।
कुल 25,487 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 मई, 2026 के बीच संचालित की गई थी। यह परीक्षा के देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों का अब एक ही सवाल है कि आखिर एसएससी की ओर से SSC GD Constable Result 2026 का एलान कब किया जाएगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
कैसे और कहां जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट
जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
- जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें PET एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों की दौड़ का परीक्षण किया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर दौड़ एवं 7 मिनट के भीतर 1600 मीटर दौड़ को पूरा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ के नियम अलग तय किया गए हैं। महिला उम्मीदवारों को 08 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर दौड़ और 5 मिनट के भीतर 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
