विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assam Rifles Vacancy 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें अप्लाई करने के लिए जरूरी पात्रता

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:46 AM (IST)

असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार पात्रता ...और पढ़ें

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू।

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू।

HighLights

  1.  असम राइफल्स में आवेदन शुरू।

  2. 28 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 354 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें, इस भर्ती के जरिये वारंट ऑफिसर, राइफलमैन और हवलदार जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • असम राइफल्स में विभन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • वारंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष और हवलदार पदों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • वारंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके साथ ही तकनीकी राइफलमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि एससी एवं एसटी और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य नहीं है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों को 24 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और फिर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

यह भी पढ़ें- UIICL Recruitment 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई