विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UIICL Recruitment 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:11 AM (IST)

यूआईआईसीएल में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

UIICL Administrative Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UIICL Administrative Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 01 अक्टूबर निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जेनेरलिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे UIICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 225 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए कुल 200 पद और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के लिए कुल 25 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 01 अक्टूबर निर्धारित है। 

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जेनेरलिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने हिंदी या अंग्रेजी विषय में स्नातक पूरा किया होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा

यूआईआईसीएल की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उनके लिए 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा संचालित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

 

यह भी पढ़ें: RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड