जमशेदपुर के अलकोर होटल प्रकरण मामले में हाई कोर्ट 6 को सुनाएगा फैसला
Jharkhand High Court News. पुलिस ने होटल अल्कोर के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और सेक्स रैकेट का मामला दर्ज किया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। जमशेदपुर के अलकोर होटल प्रकरण मामले में झारखंड हाई कोर्ट 6 जुलाई सोमवार को फैसला सुनाएगा। गुरुवार को मामले में आरोपितों की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सोमवार को मामले में अदालत फैसला सुनाएगी। पुलिस ने होटल अलकोर के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और देह व्यापार का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि होटल अलकोर पर आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान होटल के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। कोलकाता की युवती को यहां ठहराकर उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में केस दर्ज होने क बाद होटल के मैनेजर और युवती को जेल भेज दिया गया था। हालांकि जमशेदपुर जिला सत्र न्यायाधीश ने युवती को जमानत प्रदान कर दी थी। युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि उसे कोलकाता से जमशेदपुर बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें: यह है झारखंड का वेज मटन, कैंसर-अस्थमा जैसे रोग में है फायदेमंद
यह भी पढ़ें: जान को खतरा बता पूर्व डीजीपी के बेटे ने जमशेदपुर पुलिस से की थी शिकायत, कॉल डिटेल में मिली चौंकाने वाली जानकारी