झारखंड हाईकोर्ट में CGL के 2700 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद करने के मामले में सुनवाई जारी
झारखंड हाई कोर्ट में सीजीएल परीक्षा रद करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई जारी है। अदालत 2700 अभ्यर्थियों को ...और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
सीजीएल परीक्षा रद करने के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई जारी।
अदालत 2700 अभ्यर्थियों को हटाने की अधिसूचना पर केंद्रित।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सीजीएल परीक्षा रद करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में सीआईडी की जांच जारी है।
इस पर अदालत ने स्पष्ट किया कि वह सीआईडी की जांच को लेकर सुनवाई नहीं कर रही है। अदालत ने कहा कि वह 2700 अभ्यर्थियों को एक नोटिफिकेशन के माध्यम से हटाए जाने के मामले की सुनवाई कर रही है। अदालत ने कहा कि यह मामला गंभीर है और वह मामले में जल्द से जल्द निर्णय देना चाहती है।
अदालत ने कहा कि उसे सिर्फ यह देखना है कि सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के लिए सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है या नहीं।
सरकार के जवाब को देखते हुए अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार ने दबाव में नियुक्ति रद करने का निर्णय लिया है। फिलहाल मामले में दोपहर 2:15 बजे से फिर सुनवाई होगी।
