विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में तबादला: 72 मेडिकल अफसर, 24 डेंटिस्ट और 17 प्रोफेसर डॉक्टरों का हुआ ट्रांसफर

Published: Sat, 01 Aug 2026 07:00 AM (IST)

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण किया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर किए स्थानांतरण।

  2. 72 चिकित्सा पदाधिकारी, 24 दंत चिकित्सक बदले गए।

  3. 17 शैक्षणिक डॉक्टर भी अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित।

राज्य ब्यूरो, रांची। स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर चिकित्सकों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत 72 चिकित्सा पदाधिकारियों तथा 24 दंत चिकित्सकों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही शैक्षणिक संवर्ग के 17 चिकित्सकों का भी स्थानांतरण दूसरे मेडिकल कॉलेज में किया गया है।

शैक्षणिक संवर्ग के इन चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण

नाम कहां थे कहां गए
डॉ. शुभाशीष सरकार निदेशक, चिकित्सा शिक्षा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. पूनम मेहता फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. इंद्रजीत गुप्ता शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. बुधन बैठा फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. मृत्युंजय कुमार एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. आफताब अहमद फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. विवेक भास्कर मेदनीराय मेडिकल कलेज, पलामू शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. अनिल कुमार शाह फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. सिंपल शालिनी मिंज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. विनीता नैंसी खलखो मेदनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. स्मिता प्रियदर्शनी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. अभिजीत कुमार शर्मा एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. मृत्युंजय कुमार एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. आदित्य कुमार झा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. आकाश चंद्रा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. प्रिया रंजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका
डॉ. शक्ति प्रकाश मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका

यह भी पढ़ें- झारखंड में पेयजल स्वच्छता विभाग में फेरबदल, 15 से अधिक असिस्टेंट इंजीनियरों का प्रमोशन