झारखंड में पेयजल स्वच्छता विभाग में फेरबदल, 15 से अधिक असिस्टेंट इंजीनियरों का प्रमोशन
पेयजल स्वच्छता विभाग ने 15 से अधिक सहायक अभियंताओं को कार्यपालक अभियंता के रूप में प्रोन्नत कर राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में पदस्थापित किया है।
-1785521695851_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
पेयजल स्वच्छता विभाग ने की अभियंताओं की पदोन्नति।
15 से अधिक सहायक अभियंता बने कार्यपालक अभियंता।
राज्य के विभिन्न जिलों में मिली नई पदस्थापना।
राज्य ब्यूरो, रांची। पेयजल स्वच्छता विभाग ने अपने सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति देते हुए कार्यपालक अभियंता के तौर पर नई जगहों पर पदस्थापन किया है।
विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें 15 से अधिक सहायक अभियंताओं के नाम हैं। अधिसूचना के मुताबिक सहायक अभियंता सुनील कुमार को कार्यपालक अभियंता में प्रोन्नत करते हुए पेयजल स्वच्छता प्रमंडल गिरिडीह-1 में पदस्थापित किया गया है।
दीपक कुमार महतो को प्रोन्नत करते हुए लातेहार का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। रंजीत कुमार ठाकुर को सिमडेगा, सुरेन्द्र कुमार दिनकर को रामगढ़, उपेंद्र कुमार मंडल को अधीक्षक अभियंता हजारीबाग के तकनीकी सलाहकार, रामेश्वर गुप्ता को दुमका प्रमंडल-1 में पदस्थ किया गया है।
राहुल श्रीवास्तव को सीडीओ रांची, राहुल प्रियदर्शी को पीएमयू रांची, अनुज कुमार मिश्र को गुमला, अविक अंबाला को अधीक्षण अभियंता दुमका का तकनीकी सलाहकार बनाया गया है।
सुमित कुमार को स्वर्णरेखा शीर्ष प्रमंडल, राजकुमार को रांची मुख्यालय, अनुज कुमार सिन्हा को चास, कुमार सुमरेंद्र को मधुपुर, शिव कुमार दिनकर को जमशेदपुर, प्रेम कुमार महतो को चतरा, मुकेश कुमार को झुमरी तिलैया और मंगीलाल गिलुआ को देवघर में प्रोन्नति के साथ कार्यपालक अभियंता के तौर पर पदस्थापित किया गया है।
