विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में स्वास्थ्य सेवा में होगा सुधार, हेमंत सरकार खरीदेगी 237 नई एंबुलेंस

Published: Sun, 19 Apr 2026 05:00 PM (IST)

राज्य सरकार ने मरीजों की रेफरल व्यवस्था सुधारने के लिए 237 नई एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया है। साथ ही, ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. 237 नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी, 206 पुरानी मरम्मत होंगी।

  2. 108 एंबुलेंस में AI-आधारित सॉफ्टवेयर का होगा उपयोग।

  3. 100 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट, टेलीमेडिसिन का विस्तार।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने मरीजों की रेफरल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जहां 237 नई एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया है, वहीं 206 पुरानी एंबुलेंस की मरम्मति कराने का निर्णय लिया है। पुरानी सभी लाइव सेविंग एंबुलेंस की मरम्मति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके तहत चयनित एजेंसी को न केवल 206 एंबुलेंस की मरम्मत की जिम्मेदारी दी जाएगी, बल्कि उसे सभी एंबुलेंस के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी।

एंबुलेंस में किसी तरह की खराबी आने पर उसे समय पर ठीक करने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी। रखरखाव की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी को पांच वर्ष के लिए दी जाएगी, जिसके प्रदर्शन के आधार पर उसे बाद में अवधि विस्तार भी दिया जा सकता है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा में एआई आधारित सॉफ्टवेयर को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि सभी एंबुलेंस की न केवल रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके, बल्कि मरीजों को एंबुलेंस का लाभ समय पर मिल सकेगा। एंबुलेंस सेवा में किसी तरह के फर्जीवाड़ा पर भी रोक लगेगी।

सुदूर क्षेत्रों के लिए 100 अतिरिक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुदूर क्षेत्रों खासकर जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं संचालित करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत 70 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है।

विभाग इसमें 100 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शामिल करने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं, 104 हेल्पलाइन सेवा के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर और सही स्वास्थ्य परामर्श मिल सके।

इधर, पांच जिलों के सदर अस्पतालों में शुरू की गई टेली मेडिसिन सेवाओं को अन्य सभी जिलों में भी शुरू करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- JMM की बदलती रणनीति, असम के बाद बंगाल में भी कांग्रेस से बनाई दूरी; क्या झारखंड में बदलेगा राजनीतिक समीकरण?