विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को बड़ा झटका: हजारीबाग में कब्जे वाली 50 डिसमिल खास महाल जमीन वापस लेगी सरकार

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:47 PM (IST)

सरकार ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के कब्जे वाली 50 डिसमिल जमीन को लीज शर्तों के उल्लंघन के कारण वापस लेने का आदेश दिया है।

योगेंद्र साव। (फाइल फोटो)

योगेंद्र साव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की 50 डिसमिल जमीन वापस होगी।

  2. लीज शर्तों के उल्लंघन के कारण सरकार ने आदेश दिया।

  3. हजारीबाग डीसी को पुनर्ग्रहण कार्रवाई पूरी करने का निर्देश।

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के कब्जे वाली 50 डिसमिल जमीन के पुनर्ग्रहण के लिए सरकार ने आदेश दे दिया है। यह आदेश लीज शर्तों के उल्लंघन मामले में दिया गया है।

इससे संबंधित प्रस्ताव पर राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा का अनुमोदन भी मिल गया है। विभाग ने हजारीबाग के डीसी से पत्राचार कर उक्त जमीन के पुनर्ग्रहण की कार्रवाई पूर्ण कर सूचित करने को कहा है।

पूरा मामला हजारीबाग के खास महाल क्षेत्र के अंतर्गत कैंटोनमेंट मौजा के थाना नंबर 157 के भवन पट्टा होल्डिंग संख्या 872/1235, 873/1336 व 893/1337 से जुड़ा है।

इसमें एक प्लाट की 25 डिसमिल, दूसरे प्लाट की 15 डिसमिल व तीसरे प्लाट की 10 डिसमिल जमीन का विभिन्न लीज शर्तों के उल्लंघन के फलस्वरूप लीज पुनर्ग्रहण किया जाना है।

लीज शर्तों के उल्लंघन मामले में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त कार्यालय ने 17 जून 2025 को उक्त जमीन से संबंधित दस्तावेज को संलग्न करते हुए विभाग से कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त जमीन को राज्य सरकार ने लीज पर जिस व्यक्ति को दी थी, उसके निधन के बाद उसके वंशज उक्त जमीन का एग्रीमेंट कई लोगों को कर चुके हैं।

जो नियमत: गलत है। सूचना है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने भी उससे एग्रीमेंट कराया और उक्त जमीन पर चारदीवारी खड़ी कर दी है। इस मामले में हजारीबाग में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर फिर लटकी निष्कासन की तलवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलतबयानी से झामुमो नाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।