विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: PHQ में डीजीपी ने कि‍या झंडोत्‍तोलन, बोले- जनता के लिए सम्मान से जीने की परिस्थितियां पैदा कर रहे

By Dilip KumarEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 27 Jan 2023 07:44 PM (GMT+05:30)

Jharkhand झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्‍तोलन किया। उन्होंने अपने सम्‍बोधन में कनीय पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड पुलिस राज्य में जनता को समाज में सम्मान के साथ जीने की परिस्थितियां पैदा करने लिए कटिबद्ध है।

झारखंड पुलिस राज्य में जनता को समाज में सम्मान के साथ जीने की परिस्थितियां पैदा करने लिए कटिबद्ध है।
झारखंड पुलिस राज्य में जनता को समाज में सम्मान के साथ जीने की परिस्थितियां पैदा करने लिए कटिबद्ध है।

रांची, राज्य ब्यूरो: झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्‍तोलन किया। उन्होंने अपने सम्‍बोधन में कनीय पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड पुलिस राज्य में जनता को समाज में सम्मान के साथ जीने की परिस्थितियां पैदा करने के साथ-साथ राज्य को विकसित बनाने की दिशा में अग्रसर करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए कटिबद्ध है।यह पुलिस का नैतिक कर्तव्य है कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव सतर्क एवं कृत संकल्पित रहें।

वर्ष 2022 झारखंड पुलिस के लिए काफी कड़ी चुनौतियों के बावजूद काफी उत्साहजनक परिणामों वाला वर्ष रहा है। नक्सलियों से इस वर्ष 30 बार मुठभेड़ हुई। 430 नक्सली गिरफ्तार भी हुए, जिनमें दो सैक सदस्य, पांच जोनल कमांडर, दस सब जोनल कमांडर व 18 एरिया कमांडर रैंक की गिरफ्तारी की गई है। 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। 30 वर्षों से अधिक समय तक नक्सलियों का अभेद दुर्ग रहे बूढ़ा पहाड़ से न सिर्फ नक्सलियों को खदेड़ा गया, बल्कि पुलिस के पिकेट्स से समय-समय पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोगों से जुड़ने का कार्य भी किया।

साल 2022 में कार्रवाई और उपलब्धियां

डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने संगठित आपराधिक गिरोह के 17 अपराधियों, दो उग्रवादियों व पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। एटीएस ने कुल 35 आग्नेयास्त्र के अलावा 66 लाख रुपये नकदी भी बरामद किया। राज्य में अवैध मानव व्यापार की रोकथाम के लिए राज्य की सभी 24 जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थानों का सृजन किया गया। इसी प्रकार खूंटी व रामगढ़ को छोड़कर शेष 22 जिलों में 22 ई-एफआइआर थाने का सृजन किया गया है।

यह भी पढ़ें- घर की चाबी पड़ोसी को थमाकर बेफिक्र होकर गांव घूमने निकली महिला, चोरों ने मौके का उठाया फायदा, की 5 लाख की चोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।