यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मृतक अधिवक्ता के घर पहुंचे डीजीपी समेत कई पुलिस अधिकारी, वकीलों ने दे दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
शुक्रवार को सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ...और पढ़ें

HighLights
- अधिवक्ताओं ने अपने काम का किया बहिष्कार, कोर्ट में भी बंद रहा कामकाज
- डीजीपी ने घरवालों को दिया आश्वासन अपराधियों की गिरफ्तार का आश्वासन
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अपराधियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
जागरण संवाददाता, रांची। सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड में डीजीपी अनुराग गुप्ता शनिवार को उनके घर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि हर हाल में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एसआईटी के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। अधिवक्ता की हत्या करने वाले दोनों अपराधियों के फोटो पुलिस को मिल गए हैं।
पुलिस संदिग्धों से कर रही है पूछताछ
पुलिस फुटेज के आधार पर छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिवक्ता के घर डीजीपी के अलावा आइजी, डीआइजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी गए थे।
वहीं दूसरी ओर सिविल कोट में अधिवक्ताओं ने गोपाल कृष्ण को श्रद्धांजलि देने के बाद काम का बहिष्कार करते हुए शनिवार को कोई काम नहीं किया।
अधिवक्ताओं ने पुलिस को दिए 72 घंटे
अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे का समय दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस अगर 72 घंटे के अंदर खुलासा नहीं करती है तो फिर रणनीति तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर बिंदु पर जांच जारी है।
नहीं मिल रहा है कोई विवाद
पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। केस और पारिवारिक मामले की जांच हुई है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी मधुकम की ओर भागे थे। पुलिस को सीसीटीवी में दोनों अपराधी दिखे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
सुखदेव नगर पुलिस ने कई दागियों को हिरासत में लिया है। दागियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपितों की पहचान लगभग हो गई है। बस उनकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।
