विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi Crime News: रांची में दरोगा की गोली मारकर हत्या, परिजनों से मिले पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

Published: Sat, 03 Aug 2024 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2024 10:03 AM (IST)

Ranchi SHO Shot Dead शनिवार को रांची के कांके इलाके में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक दरोगा की गोली मारकर ...और पढ़ें

अज्ञात अपराधियों ने दरोगा की गोली मारकर हत्या
अज्ञात अपराधियों ने दरोगा की गोली मारकर हत्या

HighLights

  1. स्पेशल ब्रांच में तैनात थे मृतक दरोगा
  2. कांके इलाके में की गई हत्या दरोगा की हत्या
  3. दरोगा को मारी गई तीन गोलियां

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में भी पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है। शनिवार को कांके इलाके में एक दारोगा की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।

मृतक दारोगा स्पेशल ब्रांच में तैनात थे और उनका शव रिंग रोड से बरामद किया गया। मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दारोगा थे।

संग्राम पुर से बरामद किया गया शव

शनिवार की सुबह उनका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड स्थित संग्राम पुर से बरामद किया गया। उनके शरीर पर तीन गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की भाभी से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री

मृतक की भाभी से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री

अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। रिम्स मे प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे व कांके विधायक समरी लाल साथ में थे। बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

रांची के रिम्स में अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

मृतक की पत्नी से मिल कर जानकारी ली और भरोसा दिया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। रिम्स मे आईजी, डीआईजी व एस एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे।

ये भी पढ़ें-

महिला ने 10 हजार रुपये में किया बहू की जान का सौदा, गला घोंटकर मारने की फिराक में था आरोपी; ग्रामीणों ने बचा ली जान

बदले की आग में पार कर दी थी हैवानियत की हदें, मासूम से दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या; अब जेल में बीतेगी पूरी जिंदगी