Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 53 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News Update. रांची स्थित रिम्स से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल 451 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 387 सैंपल निगेटिव पाए गए।
रांची, जासं। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में आज शनिवार को शाम चार बजे तक कोरोना वायरस के 53 नए केस सामने आए हैं। रांची स्थित रिम्स से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल 451 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 387 सैंपल निगेटिव पाए गए और 53 पॉजिटिव पाए गए। इसमें रिम्स के 11, चतरा के 7, रामगढ़ के 6, कोडरमा के 8, पलामू के 2 और एमएच नामकुम रांची के 19 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं।
यहां बता दें कि रांची के रिम्स में कोरोना की जांच करने वाला लैब कल संक्रमित हो गया था। यहां काम करने वाले 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद विभाग को सील कर दिया गया था। इसी कारण रिम्स के लैब में 1000-1200 सैंपल की जगह मात्र 451 सैंपल की जांच की गई। रिम्स अधीक्षक ने कहा है कि कल से 2 दिन ना के बराबर जांच होगी। कुछ सैंपल एक्स्ट्रैक्ट्रेक्शन किए गए थे, उनकी आज जांच हुई है।
झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 हजार से पार कर गया है। कल शुक्रवार तक राज्य में 5096 कोरोना मरीज मिले थे। इसमें अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है और 2577 लोग स्वस्थ हाेकर घर वापस लौट चुके हैं। कल राज्य में कुल 291 कोरोना मरीज मिले थे। अधिक मरीजों के मिलने से राज्य में कुल कोरोना के मामले के लगभग आधे सक्रिय केस हो गए हैं। शुक्रवार को पलामू तथा गोड्डा को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 60 नए केस रांची में मिले हैं।
यह भी पढ़ें: मुझे अपनी बेटी को जिंदा रखना है... मृत्यु के बाद भी उसकी आंखों में झांक सकूंगी
यह भी पढ़ें: Jharkhand Coronavirus News: झारखंड हाई कोर्ट में फैला कोरोना, 4 और संक्रमित; 179 पुलिसवाले भी पाॅजिटिव