Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मंथन, CM सोरेन से मुलाकात कर रखेंगे डिमांड

    By Ashish Jha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 01:53 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की पार्टी मुख्याल में चल रही बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक बंद कमरे में हुई। जानकारी के अनुसार बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के सभी नेता मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और मुलाकात करेंगे। बैठक में पूर्णिमा नीरज सिंह नहीं पहुंची। वहीं दीपिका पांडेय सिंह ने कारण बताते हुए अनुपस्थिति की अनुमति मांगी।

    Hero Image
    झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मंथन, CM सोरेन से मुलाकात कर रखेंगे डिमांड

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की पार्टी मुख्यालय में बैठक समाप्त हो गई है। बंद कमरे में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चली। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें पांच साल के लिए मैंडेट मिला है, उससे पहले कोई बात नहीं होगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के सभी नेता मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। विधायक दल की बैठक में पूर्णिमा नीरज सिंह नहीं पहुंची हैं। वहीं, दीपिका पांडेय सिंह ने कारण बताते हुए अनुपस्थिति की अनुमति मांगी है।

    बताया जा रहा है कि बदलते हुए राजनीतिक समीकरण के तहत यह बैठक अहम होगी। विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी के नेता आलमगीर आलम की ओर से सभी को सूचित कर दिया था।

    डिप्टी CM के पद की कांग्रेस कर सकती है मांग

    माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से उप मुख्यमंत्री के पद की मांग भी उठ सकती है। चर्चा है कि डिप्टी सीएम के पोस्ट के साथ ही एक विधायक को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

    इसके लिए विधायक प्रदीप यादव के नाम की चर्चा है। कांग्रेस की ओर से इससे पहले भी एक विधायक के बढ़ने के आधार पर एक अतिरिक्त मंत्री पद की मांग की जाती रही है। अगर ऐसा हुआ और कांग्रेस की बात मानी गई तो निश्चित रूप से कैबिनेट के चेहरों में बदलाव होगा। ऐसे भी कैबिनेट में बदलाव को लेकर कई महीनों से अनुमान लगाया जा रहा था।

    ये भी पढ़ें: इन लोगों के लिए बंद होंगे कांग्रेस के दरवाजे! लोकसभा चुनाव में पार्टी से नए चेहरों को मिल सकता है मौका

    ये भी पढ़ें: नए साल में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता के BJP में शामिल होने की अटकलें तेज