विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए साल में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता के BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

By Dibyanshu Kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 31 Dec 2023 07:53 PM (IST)

चाईबासा से कांग्रेस सांसद की भाजपा में शामिल होने की संभावना तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के ...और पढ़ें

नए साल में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! (फाइल फोटो)
नए साल में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश स्तर पर सहमति बनने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने भी दी सहमति
  2. चाईबासा लोकसभा से कांग्रेस सांसद को पाले में करने में जुटी BJP

राज्य ब्यूरो, रांची। चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा की भाजपा में शामिल होने की संभावना तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ने साल पर 17 जनवरी को गीता कोड़ा की भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रारंभिक बातचीत और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति ले ली है।

पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम चाईबासा में ही आयोजित करने की संभावना है। इसके साथ ही दूसरी पार्टियों से जुड़े कुछ अन्य नेताओं को भी रांची या उनके क्षेत्र में भाजपा में शामिल कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी भाजपा

गीता कोड़ा के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को चाईबासा लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पहले भाजपा में रहे हैं। ऐसे में कोड़ा दंपति के लिए भाजपा में आने की कोई वैचारिक द्वंद वाली स्थिति भी नहीं है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से भी उनका संबंध है।

रविवार को भी प्रदेश भाजपा के बड़े नेता चाईबासा में थे और पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। गीता कोड़ा के शामिल होने से भाजपा को जगन्नाथपुर, मझगांव, सरायकेला, चाईबासा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर भी नए कैडर मिलेंगे। मधु कोड़ा साल 2000 में भाजपा के ही टिकट पर जगन्नाथपुर से विधायक बने थे।

दूसरे नेताओं को भी ज्वाइन कराने की तैयारी

ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह को भी भाजपा में फिर से शामिल कराने की तैयारी है। बरकट्ठा से निर्दलीय विधायक अमित यादव भी भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनके भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। बता दें कि दोनों पहले भाजपा में रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Train Late: 14 घंटे की देरी से चल रही Bhubaneswar Rajdhani, झारखंड आने वाली कई ट्रेनें लेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार' भाजपा नेता का CM सोरेन पर हमला; खोल दी मुख्यमंत्री के दावे की पोल