विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस विधायक पर POCSO केस को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की दो टूक; बोले- कोई भी हो, गलत हरकत बर्दाश्त नहीं

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:14 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दर्ज पॉक्सो मामले पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

मीडिया से बात करते सीएम हेमंत सोरेन (सौ. एएनआई)

मीडिया से बात करते सीएम हेमंत सोरेन (सौ. एएनआई)

HighLights

  1. सीएम सोरेन ने कहा, गलत हरकत बर्दाश्त नहीं होगी, कानून सबके लिए समान।

  2. कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।

  3. जनजाति आयोग ने मामले का संज्ञान लिया, सात दिन में रिपोर्ट मांगी।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दर्ज पॉक्सो (POCSO) मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सोरेन ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह की गलत हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे उसमें कोई भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आरोप कौन लगा रहा है या असल में दोषी कौन है, यह जांच के बाद ही पता चल सकता है। 

विपक्ष पर लगाया साजिश का आरोप

उन्होंने कहा, "विपक्ष अपनी ही दुर्भावनापूर्ण सोच और साजिशों का शिकार हो गया है, जिसका असर अब बाहर भी दिखने लगा है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं और आगे भी चलते रहेंगे, लेकिन हम ऐसी सभी साजिशों का प्रभावी ढंग से जवाब देंगे।"

बता दें कि विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी घरेलू सहायिका से दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

वहीं, विधायक भूषण बाड़ा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा है कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और इसके पीछे अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं की साजिश का अंदेशा जताया है।

दूसरी ओर, इस संवेदनशील मामले में जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, रांची डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले 15 नवंबर 2026 को आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही थी।

इनपुट एएनआई के साथ

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म आरोप, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।