Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन की कैबिनेट में शामिल होंगे ये नए चेहरे, सामने आई मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट

    हेमंत सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले सभी 11 मंत्रियों की फाइनल लिस्ट सामने आई है। JMM की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू चमरा लिंडा हफीजुल हसन रामदास सोरेन दीपक बिरुवा और योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाया जाएगा। वहीं कांग्रेस की ओर से 4 और राजद के एक विधायक को भी मंत्री पद दिया जाएगा। दोपहर 12.15 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा।

    By Jagran News Edited By: Divya Agnihotri Updated: Thu, 05 Dec 2024 11:02 AM (IST)
    Hero Image
    हेमंत सरकार के मंत्रियों की लिस्ट आई सामने

    राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन के शपथ के बाद आज मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रियों के नाम लेकर चल रही अटकलों से बीच अब सोरेन सरकार के मंत्रियों की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। JMM के 6, कांग्रेस के 4 और राजद के एक विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट

    झामुमो की फाइनल लिस्ट

    1. सुदिव्य कुमार सोनू
    2. चमरा लिंडा
    3. हफीजुल हसन
    4. रामदास सोरेन
    5. दीपक बिरुवा
    6. योगेंद्र प्रसाद

    कांग्रेस के ये 4 विधायक बनेंगे मंत्री

    1. राधाकृष्ण किशोर
    2. इरफ़ान अंसारी
    3. दीपिका पांडे
    4. शिल्पी नेहा तिर्की

    राजद से संजय प्रसाद यादव बनेंगे मंत्री

    झामुमो से इन विधायकों को मिला मंत्री पद (JMM Minister List)

    1. दीपक बिरुआ (Deepak Birua): चार बार विधायक रह चुके दीपक बिरुआ झामुमो के दिग्गज नेता हैं और इस बार चाईबासा से विधायक चुने गए हैं। कोल्हान में इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
    2. हफीजुल हसन (Hafijul Hasan): जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं जो दूसरी बार मधुपुर से विधायक बने हैं।
    3. रामदास सोरेन (Ramdas Soren): कोल्हान का मजबूत नेता के रूप में रामदास सोरेन की पहचान होती है। चंपई सोरेन के बेटे बाबू लाल सोरेन को हराकर वो घाटशिला से विधायक बने हैं।
    4. योगेंद्र प्रसाद (Yogendra Prasad): योगेन्द्र प्रसाद गोमिया सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वह लगातार 2014 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं।
    5. सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu):सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से झामुमो के विधायक हैं।
    6. चमरा लिंडा- (Chamra Linda)-चमरा लिंडा बिशुनपुर से विधायक बने हैं। चमरा लिंडा 2009 से लगातार इस सीट से विधायक हैं।

    कांग्रेस से इन विधायकों ने ली शपथ

    1. राधा कृष्ण किशोर (Radha Krishna Kishor): पलामू के छतरपुर से विधानसभा चुनाव से विधायक चुने गए। अविभाजित बिहार में भी विधायक रहे हैं और SC समुदाय से आते हैं।
    2. दीपिका पांडे सिंह (Deepika Pandey): दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महागामा से झारखंड विधान सभा की सदस्य चुनी गई हैं। दीपिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं , उन्होंने साल 2019 में राजनीति में कदम रखा।
    3. इरफान अंसारी (Irfan Ansari) -जामताड़ा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने चुनावी मैदान में सोरेन परिवार की बड़ी बहू और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन को हराया।
    4. शिल्पी नेहा टिर्की (Shilpi Neha Tirki) - शिल्पी नेहा टिर्की रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वो साल 2022 के उपचुनाव के बाद इस बार दूसरी बार विधायक बनी हैं।

    राजद से संजय यादव बने मंत्री

    संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav RJD) गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह साल 2000 और 2009 में भी गोड्डा से विधायक रहे हैं। संजय प्रसाद को लालू यादव का करीबी माना जाता है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand New Cabinet: कौन हैं तेजस्वी के बेहद खास संजय प्रसाद यादव? जिन्हें हेमंत सरकार में मंत्री बनाया गया

    Shilpi Neha Tirkey: लाखों का पैकेज छोड़ संभाली पिता की राजनीतिक विरासत, अब हेमंत कैबिनेट में मिला मंत्री पद