विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, विशेष सत्र और जेपीएससी पर हो सकता है फैसला

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:20 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा के विशेष सत्र पर निर्णय लिया जाएगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज।

  2. विधानसभा के विशेष सत्र पर अहम निर्णय लिया जाएगा।

  3. एमएमडीआर एक्ट, जेपीएससी मनोनयन पर भी चर्चा।

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर निर्णय लेने के साथ-साथ तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।

संभावित प्रस्तावों में एमएमडीआर एक्ट पर चर्चा के लिए विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के आयोजन का मामला भी होगा। महत्वपूर्ण विषयों में जेपीएससी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर उतरा छात्रों का गुस्सा: पटमदा में शिक्षकों के लिए तो पुरुलिया में स्कॉलरशिप के लिए हाईवे जाम, थमे पहिये