झारखंड सरकार के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता, कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें राज्यकर्मियों के लिए 3% ...और पढ़ें
-1794935294511_m.webp)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो
HighLights
राज्यकर्मियों को मिलेगा 3% महंगाई भत्ता का लाभ।
चार सड़कों के पुनर्निर्माण प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा।
सरकार की वर्षगांठ पर नई योजनाओं की संभावना।
राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
इनमें से एक दर्जन प्रस्तावों को सीएमओ से स्वीकृति भी मिल गई है। इसके अलावा करीब एक दर्जन और प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं।
इन तमाम प्रस्तावों पर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से संबंधित प्रस्ताव के साथ-साथ वित्त विभाग के दो प्रस्ताव कैबिनेट विभाग में पहुंचे थे।
इसके अलावा चार सड़कों के पुननिर्माण से संबंधित प्रस्ताव भी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है।
माना जा रहा है कि सरकार की वर्षगांठ को देखते हुए इस बैठक में राज्य के लोगों के लिए कई नई योजनाओं और विकास से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं।
किसानों और आदिवासियों को ध्यान में रख कुछ योजनाओं को स्वीकृति दी जा सकती है। कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि सरकार की वर्षगांठ को लेकर कुछ बड़े एलान भी संभव हैं।