विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, गजेंद्र पटेल का दावा- बंगाल और दिल्ली की तरह जीतेंगे

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:30 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र पटेल ने 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है, कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने की दी सलाह।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने की दी सलाह।

HighLights

  1. गजेंद्र पटेल ने 2029 में झारखंड में भाजपा सरकार का दावा किया।

  2. कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने की सलाह दी।

  3. 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस भव्यता से मनाने का आह्वान।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने वर्ष 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय बताया है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग संवाद में उन्होंने कहा कि यह राज्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

प्रदेश प्रभारी पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जब हमने दृढ़ संकल्प लेकर पश्चिम बंगाल जीत लिया, दिल्ली पर फतह हासिल कर ली तो झारखंड में तो हम पहले कई बार सरकार बना चुके हैं, फिर यह प्रदेश हम क्यों नहीं जीत सकते हैं।

2029 में हर हाल में झारखंड में जीत हासिल करनी है, इसी संकल्प के साथ हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी की खूबियां और कमियों की समीक्षा करेंगे। हम केवल मुख्यालय में नहीं बल्कि जिला, विधानसभा से लेकर जरूरत पड़ी तो मंडल स्तर जाकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार और विचारधारा पर खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के पास कोई सुझाव हो तो आप बेहिचक हमसे या सह-प्रभारी से साझा कर सकते हैं।

सब कुछ झारखंड के कार्यकर्ताओं को ही करना है, हम आपके साथ मिलकर सहयोगी के रूप में काम करने आए हैं। उन्होंने आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाली जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया क्योंकि इसी झारखंड की धरती से पूरे देश के जनजातीय समाज में संदेश जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने समारोह में कहा कि प्रदेश प्रभारियों ने अपने कामकाज की शुरुआत झारखंड के वीर सपूत बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में जाकर इस पवित्र मिट्टी को नमन कर की, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

मौके पर संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि संगठन का काम कई प्रक्रिया के रूप में हमेशा चलता रहता है। यह संगठन विस्तार की एक प्रक्रिया है। साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और चुनाव जीतने के मंत्र के रूप में बूथ मजबूत करने पर जोर दिया।

कहा कि अगर आपका बूथ मजबूत होगा तभी आप चुनाव जीत पाएंगे। इस दौरान निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को विदाई देते हुए भाजपा नेताओं ने उन्हें उनके नए दायित्व और उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव में चार प्रमुख नाम दौड़ में, भाजपा प्रत्याशी चयन में जातीय गणित और पीरटांड़ की भूमिका अहम

यह भी पढ़ें- झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी शून्य, ओबीसी सीटों का भी पता नहीं; प्रतुल शाहदेव बोले- केंद्रीय अनुदान पर संकट