Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Bandh: रांची में दिखने लगा बंद का असर, हिरासत में लिए गए संजय सेठ समेत कई BJP नेता

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 11:36 AM (IST)

    झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को भाजपा और अन्य विपक्षी दलों की ओर से बुलाए गए बंद का असर दिखने लगा। बता दें कि बुधवार को भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हुई हत्या के बाद भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने विरोध-प्रदर्शन और बंद का एलान किया था। गुरुवार को रांची में जगह-जगह चौक चौराहे पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने हल्लाबोल किया।

    Hero Image
    रांची में भाजपा नेताओं का प्रदर्शन जारी (जागरण)

    जागरण टीम, रांची। Jharkhand News: रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या करने के बाद आज झारखंड बंद बुलाया गया है। अब इसका असर रांची में दिख रहा है जहां भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध कर रहे नेताओं को अब हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अब हिरासत में रखे नेताओं से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी पहुंचे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने किया प्रदर्शन

    केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में पिस्का मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे। उन्हें भी हिरासत में लिया गया।

    संजय सेठ का विरोध प्रदर्शन 

    मृतक अनिल टाइगर के काके स्थित अवास गार्गी पर शव रखा हुआ है , शव के पास बैठे परिजन

    बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया

    विधानसभा गेट के बाहर प्रदर्शन

    जेएलकेएम समर्थकों ने किया चाकुलिया धालभूमगढ़ मार्ग को जाम

    रांची के भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद टाइगर अनिल महतो की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या के विरोध में गुरुवार को स्थानीय जेएलकेएम समर्थकों ने चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क को 3 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल तथा जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

    अचानक सड़क जाम होने से बड़ी संख्या में यात्री एवं मालवाहक वाहन जाम में फंस गए तथा लोग परेशान होते रहे। मौके पर सड़क पर उतरे जेएलकेएम कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाते रहे।

    सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे पार्टी के युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष शंखदीप महतो ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो द्वारा आहूत झारखंड बंद के समर्थन में चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क को जाम किया गया है।

    शंखदीप ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज झारखंड राज्य में झारखंडी ही सुरक्षित नहीं है। राज्य की राजधानी में दिन दहाड़े भरे बाजार में गोली मारकर हत्या की जा रही है। इसमें झारखंड प्रशासन की नाकामी साफ झलक रही है।

    जेएलकेएम पार्टी झारखंड सरकार से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं उचित कानूनी करवाई की मांग करती है। सड़क जाम करने वालों को समझाने चाकुलिया थाना के पुलिस पदाधिकारी कविंद्र कुमार पोद्दार दलबल के साथ पहुंचे।

    पुलिस पदाधिकारी से वार्ता के बाद दोपहर करीब एक बजे आंदोलनकारियों ने सड़क जाम खत्म कर दिया। मौके पर केंद्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंखदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुफल महतो, अनिर्बान सिंहरॉय, वासुदेव महतो, दुर्गापद घोष, प्रमोद महतो, कमल महतो, समीर महतो, सचिन महतो, ज्योतिर्मय महतो, विक्की महतो, चित्तरंजन महतो, प्रदीप महतो, राजकिशोर महतो, मुकेश महतो आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें

    अनिल महतो को कैसे मिला 'टाइगर' का टाइटल? सियासी सफर में देखे कई उतार-चढ़ाव

    रांची में दिनदहाड़े भाजपा नेता का मर्डर, टाइगर अनिल महतो को सिर में मारी गोली; कल रांची बंद का एलान