विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूषण बाड़ा विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कांग्रेस साफ करे अपना रुख  

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:15 PM (IST)

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन। फोटो जागरण

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन। फोटो जागरण

HighLights

  1. बाबूलाल मरांडी ने भूषण बाड़ा प्रकरण पर सवाल उठाए।

  2. कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी पर फंसाने का आरोप लगाया।

  3. मरांडी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। सरकार बताए कि पुलिस विभाग में वास्तविक रूप से निर्णय कौन ले रहा है और जवाबदेही किसकी है।

मरांडी ने रविवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि इस प्रकरण में विधायक भूषण बाड़ा खुद कह रहे हैं कि उन्हें अपनी ही पार्टी के लोगों ने फंसाया है, जबकि कांग्रेस के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस पहले स्पष्ट करे कि उसके विधायक की बात सही है या पार्टी के नेताओं का आरोप। पार्टी को अपने बयानों में तालमेल बैठाना चाहिए।

मरांडी ने कहा कि भाजपा का नाम लेकर कांग्रेस अपने राजनीतिक अंतर्विरोध और गंभीर सवालों से नहीं बच सकती। ऐसा लगता है कि हर मुश्किल सवाल से बचने के लिए भाजपा का नाम लेना पार्टी का आसान रास्ता बन गया है। जनता अब आरोप-प्रत्यारोप नहीं, ठोस जवाब चाहती है।

उन्होंने कहा कि यदि भूषण बाड़ा को लगता है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के लोगों ने फंसाया है तो उन्हें संबंधित लोगों के नाम और अपने दावे के समर्थन में प्रमाण सार्वजनिक करने चाहिए।

वहीं, कांग्रेस के पास भाजपा की संलिप्तता को लेकर कोई साक्ष्य है तो उसे जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। केवल बयानबाजी से किसी मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकती।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कौन सही है और कौन गलत, इसका फैसला निष्पक्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होना चाहिए। किसी को दोषी ठहराने का अधिकार अदालत को है, लेकिन सवाल पूछना जनता का अधिकार है।

मरांडी ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रतिष्ठा निष्पक्षता और जवाबदेही से कायम रहती है।

जांच में किसी तरह का राजनीतिक दबाव या पक्षपात नहीं होना चाहिए तथा सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, झारखंड भवन में जुटी हस्तियां 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।