दिल्ली में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, झारखंड भवन में जुटी हस्तियां
झारखंड भवन, नई दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

झारखंड भवन। फाइल फोटो
HighLights
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
झारखंड भवन, नई दिल्ली में 26वां स्थापना दिवस मनाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड की जनजातीय विरासत प्रदर्शित हुई।
जागरण संवाददाता, रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भवन, नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य भी बैजनाथ राम सहित स्थानिक आयुक्त आयुक्त अरवा राजकमल ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उद्योग निदेशक विशाल सागर ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं।
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, राष्ट्र एवं राज्य के प्रति समर्पण, साहस, स्वाभिमान एवं संघर्ष की भावना को आत्मसात कर हम एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर अग्रसर हैं।
झारखंड का 26वां स्थापना दिवस हमारे लिए अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ राज्य के विकास और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।
इसके साथ ही, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से वाहन चालकों को उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भवन के कार्यों में उनके योगदान, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय परंपरा, लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- ओमान में फंसी झारखंड की बेटी की सकुशल वतन वापसी, व्हाइट पासपोर्ट के जरिए लौटीं घर; 300 रियाल की हुई थी ठगी