विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री के बयान से भड़के 108 एंबुलेंस कर्मी, अब राज्यव्यापी प्रदर्शन की तैयारी

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:32 PM (IST)

108 एंबुलेंस कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री के एस्मा लगाने के बयान के विरोध में अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।  

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

HighLights

  1. स्वास्थ्य मंत्री के एस्मा बयान पर एंबुलेंस कर्मियों का विरोध।

  2. आंदोलन को अब राज्य स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया।

  3. स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताली कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी की।

राज्य ब्यूरो, रांची। हड़ताल पर गए 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने हड़ताल पर गए कर्मियों के विरुद्ध एस्मा लगाने की बात कही।

इस बयान के विरोध में कर्मियों ने शनिवार को आरसीएच, नामकुम तथा स्वास्थ्य निदेशालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वहीं, कर्मियों ने अपना आंदोलन राज्य स्तर पर करने का निर्णय लिया है।

उनके अनुसार, अब प्रदर्शन कार्यक्रम जिला स्तर पर नहीं कर राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत कर्मी रविवार को मार्च निकालेंगे।

इधर, 108 एंबुलेंस संचालित करनेवाली संस्थान सम्मान फाउंडेशन ने हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया है।

उनके अनुसार, निजी एंबुलेंस की सेवा लेकर मरीजों को पहुंचाया जा रहा है। मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी नियुक्त करते हुए उनका नंबर जारी किया गया है।

बताते चलें कि एंबुलेंस कर्मी सम्मान फाउंडेशन को हटाकर सदर अस्पताल के माध्यम से एंबुलेंस का संचालन करने, बकाया वेतन का भुगतान तथा नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी मरीजों की परेशानी को देखते हुए कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है।

हड़ताल पर जानेवाले कर्मियों के विरुद्ध एस्मा लगाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजने की तैयारी चल रही है। विभाग ने एंबुलेंस का चाबी रखनेवाले कर्मियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने का भी निर्देश सभी जिलों के सिविल सर्जनों को दिया है।

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा संकट: पोटका में 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह ध्वस्त, आज रात से हड़ताल पर जाएंगे कर्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।