Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रहेगी रद, सबवे निर्माण को लेकर ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 11:14 AM (IST)

    Indian Railways Update आद्रा मंडल के आद्रा – मेदिनीपुर रेलखंड पर सबवे के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस 29 नवंबर को रद रहेगी।

    Hero Image
    Indian Railways Update: हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रहेगी रद, सबवे निर्माण को लेकर ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित।

    रांची, जासं। Indian Railways Update आद्रा मंडल के आद्रा – मेदिनीपुर रेलखंड पर मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाईट सबवे के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रद रहने वाली ट्रेनों में, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस 29 नवंबर को खड़गपुर से तथा ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस हटिया से रद रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

    • ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस 29 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – बोकारो स्टील सिटी – चन्द्रपुरा – महुदा – आद्रा – खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला – पुरुलिया  – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर होकर चलेगी।
    • ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस 29 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर – आद्रा – महुदा – चन्द्रपुरा - बोकारो स्टील सिटी – कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला होकर चलेगी।

    आज ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    आद्रा मंडल के छर्रा स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा 25 नवंबर को हटिया से पुरुलिया तक जाएगी तथा यह रेक ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस बन कर पुरुलिया से हटिया आएगी।

    ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस 25 नवंबर को खड़गपुर से आद्रा तक आएगी तथा यह रेक ट्रेन संख्या 18036 हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस बन कर आद्रा से खड़गपुर जाएगी।

    इन ट्रेनों का परिचालन आद्रा - पुरुलिया के बीच रद रहेगी। हालांकि यात्रियों को इस संबंध में एसएमएस के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। ताकि उन्हें यात्रा के दिन परेशानी ना हो।