विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में क्रिकेट सितारों की खास दावत, धुसका से लेकर लिट्टी-चोखा तक... सभी चखेंगे झारखंड का स्वाद  

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:15 AM (IST)

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के लिए खिलाड़ियों का खास मेन्यू तैयार है, जिसमें भारतीय, कॉन्टिनेंटल और वेस्टर्न फूड के ...और पढ़ें

भारत-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए रांची में खास मेन्यू तैयार। (एआई जेनरेटेड इमेज)

भारत-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए रांची में खास मेन्यू तैयार। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. भारत-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए रांची में खास मेन्यू तैयार।

  2. धुसका, पीठा और लिट्टी-चोखा का स्वाद चखेंगे क्रिकेट सितारे।

  3. खिलाड़ियों की डाइट में प्रोटीन से भरपूर व्यंजनों को जगह मिली।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर दोनों टीमों के रांची पहुंचने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दोनों टीमें आज 7 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगी।

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के रेडिशन ब्लू होटल में की गई है। टीमों के पहुंचने से पहले ही खिलाड़ियों के लिए खान-पान का विशेष मेन्यू तैयार कर लिया गया है। इसमें खिलाड़ियों की डाइट और पसंद को ध्यान में रखते हुए भारतीय, कान्टिनेंटल और वेस्टर्न व्यंजनों को शामिल किया गया है।

palak paneer

प्रोटीन से भरपूर रहेगा भोजन

खिलाड़ियों के लिए लीन प्रोटीन वाले भोजन को मेन्यू में प्रमुखता दी गई है। इसमें चिकन टिक्का, ग्रिल्ड चिकन, तंदूरी या रोस्टेड लैम्ब चॉप्स तथा फ्राइड और बेक्ड फिश शामिल हैं। वहीं शाकाहारी खिलाड़ियों के लिए पनीर टिक्का, पालक पनीर, दाल तड़का, चना, राजमा और सोया से बने विभिन्न व्यंजन परोसे जाएंगे। बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा और धार्मिक कारणों को ध्यान में रखते हुए बुफे में पोर्क और बीफ नहीं रखा जाएगा।

chicken tikka

पास्ता से लेकर स्टीम सब्जियां तक

कॉन्टिनेंटल और वेस्टर्न फूड में पास्ता, रोस्ट मीट, विभिन्न प्रकार की भाप में पकाई गई सब्जियां, आलिव आयल और एवोकाडो जैसे विकल्प रहेंगे। नाश्ते में ओट्स, पोहा, इडली-सांभर, ताजे फल और अंडे की अलग-अलग डिश उपलब्ध रहेंगी।

poha

वहीं खिलाड़ियों की फिटनेस और ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, प्रोटीन शेक, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और केले भी उपलब्ध रहेंगे। मीठे में फ्रूट सलाद को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि खिलाड़ियों के लिए सीमित मात्रा में लो-फैट आइसक्रीम भी रखी जाएगी।

dhuska

झारखंडी व्यंजनों का भी चखेंगे स्वाद

दोनों टीमों के खिलाड़ियों को झारखंड की पारंपरिक खान-पान से परिचित कराने के लिए स्थानीय व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। खिलाड़ियों को धुसका, चावल का पीठा, मड़ुआ की रोटी, लिट्टी-चोखा और चिलका रोटी परोसी जाएगी। इस तरह मैच के रोमांच के साथ भारतीय क्रिकेटरों के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी रांची और झारखंड के पारंपरिक स्वाद का अनुभव कर सकेंगे। 

litti choka

roti

यह भी पढ़ें- आज दोपहर टीमें रांची पहुंचेंगी, भारत-वेस्टइंडीज टी-20 में पहली बार कमेंट्री करेंगे चहल; गावस्कर और भोगले भी साथ

यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले रांची की फ्लाइट महंगी, बाहर से आने वालों की जेब पर बढ़ा बोझ