विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: चार्टर्ड विमान से आज रांची पहुंचेंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, 10 अक्टूबर को इंदौर रवानगी

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:57 AM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए आज दोपहर 3:40 बजे विशेष विमान से पहुंचेंगी।

भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला। फाइल फोटो

भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला। फाइल फोटो

HighLights

  1. टी-20 मुकाबले के लिए भारत-वेस्टइंडीज टीमें आज रांची पहुंचेंगी।

  2. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में टी-20 मैच।

  3. खिलाड़ी दो दिन रांची में रुककर 10 अक्टूबर को इंदौर जाएंगे।

जागरण संवाददाता, रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर रांची में क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंचने लगा है। लखनऊ में सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के बाद दोनों टीमें बुधवार को विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी।

दोनों टीमों के लिए आकाश एयर का चार्टर्ड विमान लगाया गया है। विमान के दोपहर 3:40 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने का कार्यक्रम है। दोनों टीमों के एक साथ रांची पहुंचने को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

स्थानीय पुलिस के साथ एयरपोर्ट की सुरक्षा विंग को भी अलर्ट किया गया है। खिलाड़ियों के टर्मिनल से बाहर निकलने और एयरपोर्ट से होटल तक जाने के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भी नजर एयरपोर्ट पर रहेगी।

एक दिन रांची, फिर इंदौर की उड़ान

रांची में नौ अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच के बाद दोनों टीमों का रांची में ठहराव ज्यादा लंबा नहीं होगा। 

10 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे दोनों टीमें आकाश एयर के चार्टर्ड विमान से इंदौर के लिए रवाना होंगी। इस तरह रांची में खिलाड़ियों का प्रवास करीब दो दिन का ही रहेगा। टीमों के आगमन से लेकर वापसी तक एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगी।

यह भी पढ़ें- रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के दिन हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल

यह भी पढ़ें- आज दोपहर टीमें रांची पहुंचेंगी, भारत-वेस्टइंडीज टी-20 में पहली बार कमेंट्री करेंगे चहल; गावस्कर और भोगले भी साथ