रांची के IIIT हॉस्टल में छात्र की मौत, बुनियादी सुविधाओं के अभाव का आरोप लगा छात्रों ने किया हंगामा
रांची के खेलगांव स्थित ट्रिपल आईटी हॉस्टल में एक छात्र की मौत के बाद छात्रों ने हंगामा किया। छात्र बुनियादी ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
ट्रिपल आईटी रांची हॉस्टल में छात्र की मौत।
छात्रों ने चिकित्सा सुविधा में कमी का आरोप लगाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही, तनावपूर्ण माहौल।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित ट्रिपल आईटी हॉस्टल में बीती रात एक छात्र की मौत के बाद तहलका मच गया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। निदेशक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि किन परिस्थितियों में छात्र की मौत हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि, बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य की मौत से हॉस्टल के छात्र भड़क उठे। संस्थान में बुनियादी सुविधाओं को लेकर पहले से जारी विरोध के बीच इस घटना ने आक्रोश और बढ़ा दिया। रात करीब 11:30 बजे तक आदित्य के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परेशान दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा, तो वह अंदर मृत मिला। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
आदित्य की मौत के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि आदित्य ने आत्महत्या की कोशिश की थी। छात्रों ने एंबुलेंस की उपलब्धता और ऑक्सीजन की सुविधा पर सवाल उठाए। उनका दावा है कि समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता मिलती, तो आदित्य की जान बच सकती थी।
हंगामे की सूचना पर पुलिस हॉस्टल पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, आदित्य की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
