IAS विनय चौबे केस: पूछताछ से संतुष्ट नहीं है ACB, बेनामी संपत्तियों के खुलासे के लिए सहयोगियों को फिर बुलाया
निलंबित IAS विनय चौबे के आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। ऑटोमोबाइल कारोबारी ...और पढ़ें

विनय कुमार चौबे।
HighLights
विनय सिंह, स्निग्धा सिंह को दोबारा समन जारी।
एजेंसी बेनामी संपत्तियों के खुलासे पर केंद्रित।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उनके करीबियों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में अहम कड़ी माने जा रहे ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को एसीबी ने एक बार फिर पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
पुराने जवाबों से संतुष्ट नहीं है जांच एजेंसी
एसीबी सूत्रों के अनुसार, पिछले बुधवार और गुरुवार को भी दोनों आरोपियों से लंबी पूछताछ की गई थी। हालांकि, उनके द्वारा दिए गए जवाबों से जांच टीम संतुष्ट नहीं है। कई अहम कड़ियों और दस्तावेजों के मिलान में विसंगतियां पाए जाने के बाद, एसीबी ने उन्हें दोबारा समन भेजकर सोमवार को मुख्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
