विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hement Soren: पति की गिरफ्तारी के बाद अब आर-पार के मूड में कल्पना सोरेन, इस जिले से कर दिया 'हूल' का एलान

Published: Thu, 07 Mar 2024 08:04 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 08:12 AM (IST)

Jharkhand Political News झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

HighLights

  1. सोरेन ने आंसू की एक-एक बूंद का बदला लेने का किया आह्वान
  2. मिलन समारोह को कल्पना ने किया संबोधित

जागरण संवाददाता, उधवा (साहिबगंज)। Jharkhand Political News जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो की राजनीति में अब खुलकर मैदान में आ गई हैं। वे बुधवार को साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड मुख्यालय में स्थित खेल स्टेडियम परिसर में झामुमो के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुईं।

अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संथाल परगना में हूल अर्थात क्रांति हुई थी, ठीक उसी प्रकार केंद्र सरकार सरकार के खिलाफ साहिबगंज की धरती से हूल होगा। हेमंत सोरेन को जेल में बंद करने वालों को इसका हिसाब देना होगा।

सोरेन परिवार की बहू होने पर गर्व है- कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद निराश झामुमो के नेताओं-कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कल्पना ने कहा कि उन्हें सोरेन परिवार की बहू होने पर गर्व है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन और सास रुपी सोरेन से संघर्ष की जो सीख मिली है उसे और आगे ले जाने के लिए 18 वर्ष के बाद घर की दहलीज लांघ कर बाहर निकलना पड़ा है, उसे बेकार नहीं होने देंगे।

इस मौके पर आजसू के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा झामुमो में शामिल हुए। उनका स्वागत करते हुए कल्पना ने कहा-मुसीबत के इस दौर में जिस तरह से एमटी राजा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का साथ दिया है, इसे वह नहीं भूल सकती।

शिबू सोरेन ने अपना घर छोड़कर जमीनदारों के विरुद्ध आवाज बुलंद किया- कल्पना

उन्होंने कहा कि कोविड के समय भी हेमंत सोरेन ने जान जोखिम में डालकर झारखंड के लोगों की सेवा की। वर्तमान में वह जेल में हैं। इससे घबराना नहीं है, क्योंकि हमारे ससुर शिबू सोरेन ने अपना घर छोड़कर जमीनदारों के विरुद्ध आवाज बुलंद किया था तो मेरी सास ने धैर्य रखकर काम लिया।

उन्होंने आने वाले समय में आंसू की एक-एक बूंद का बदला लेना है। समारोह में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Cabinet Meeting: चंपई सरकार ने किसानों को लेकर लिया बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर

Lalu Yadav का सिपाही Modi की तरफ से लड़ेगा 'जंग'? झारखंड में कभी भी पलट सकती है बाजी