Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Cabinet Meeting: चंपई सरकार ने किसानों को लेकर लिया बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर

    चंपई सोरेन के नेतृत्व में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस दौरान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। चंपई कैबिनेट के फैसले के बाद किसानों को कृषि उपकरणों की खरीदारी पर 40 की जगह 80% तक की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त कारखाना अधिनियम में कई बदलाव को लेकर फैसला लिया गया है जिससे व्यवसाईयों को फायदा होगा।

    By Ashish Jha Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 06 Mar 2024 09:19 PM (IST)
    Hero Image
    Jharkhand Cabinet Meeting: चंपई सरकार ने किसानों को लेकर लिया बड़ा फैसला (फोटो- एक्स हैंडल)

    राज्य ब्यूरा, रांची। चंपई सोरेन के नेतृत्व में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस दौरान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

    इस दौरान चंपई कैबिनेट के फैसले से किसानों को कृषि उपकरणों की खरीदारी पर 40 की जगह 80% तक की छूट मिलेगी. इसके अतिरिक्त कारखाना अधिनियम में कई बदलाव को लेकर फैसला लिया गया है, जिससे व्यवसाईयों को फायदा होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक से पहले चंपई सोरेन की सरकार ने प्रदेश में लाखों पेशन धारकों को पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर होली की सौगात दी है। इसके अलावा कई और फैसले राज्य हित में लिए हैं। अब कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ी सौगात दी है।

    ये भी पढ़ें-

    'हर गरीब परिवार के साथ सरकार', रांची में बोले चंपई सोरेन; आंगनबाड़ी सेविकाओं को लेकर कर दिया बड़ा एलान

    Lalu Yadav का सिपाही Modi की तरफ से लड़ेगा 'जंग'? झारखंड में कभी भी पलट सकती है बाजी