विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा... राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार, अमर बाउरी की इस मांग को मानेंगे CM हेमंत ?

Published: Fri, 19 Jan 2024 06:00 AM (IST)

भाजप नेता अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री होमंत सोरेन को पत्र लिखकर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 ...और पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार : अमर कुमार बाउरी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार : अमर कुमार बाउरी।

HighLights

  1. 22 जनवरी 2024 भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन।
  2. अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेगा पूरा विश्व।
  3. इस पल को अविस्मरणीय बनाने के लिए राजकीय अवकाश घोषित।

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री होमंत सोरेन को पत्र लिखकर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि 22 जनवरी 2024 भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण होगा, जब पूरा देश और पूरा विश्व अयोध्याधाम के श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेगा।

अमर बाउरी ने लिखा है कि अनुरोध है कि जब अयोध्या नगरी में पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही हो, तो उस पल को अविस्मरणीय बनाने के लिए उस दिन राजकीय अवकाश घोषित कर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को इस पल को जीवंत जीने का एक मौका प्रदान करें।

11 फरवरी को रांची में जुटेंगे देशभर के आदिवासी : बाबूलाल

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से 11 फरवरी को रांची में होनी वाले राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन की तैयारी के लिए प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 11 फरवरी को रांची में जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 1 लाख से अधिक आदिवासी शामिल होंगे।

इसके लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव में बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को बताएंगे।

राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन का संयोजक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव को बनाया गया है। सम्मेलन में झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों से आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे।

बैठक में मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, गंगोत्री कुजूर सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में कोयला कारोबारियों के 56 ठिकानों पर IT का छापा, ज्वैलरी समेत 3.70 करोड़ की नकदी बरामद; अब भी जारी है रेड

CM हेमंत सोरेन के समर्थन में राजभवन के सामने हुंकार भरेंगे आदिवासी संगठन, कहा- एक्शन लिया गया तो उग्र होगा आंदोलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।