हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को रेगुलर चलाने की मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार ने हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की स्वीकृति दी है। अब यह ट्रेन (18641/18642) सप्ताह में दो दिन के बजाय प्रतिदिन चलेगी।
-1773453137793_m.webp)
हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब नियमित। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से चलेगी।
यात्रियों को बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग यात्रा में सुविधा।
सीट उपलब्धता में सुधार, लंबे समय की मांग पूरी।
जागरण संवाददाता, रांची। रेल यात्रियों की सुविधा के विस्तार की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने हटिया से दुर्ग के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की स्वीकृति दे दी है।
हटिया दुर्ग एक्सप्रेस (08185/08186) के रूप में संचालित हो रही इस ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा।
रेल मंत्रालय ने इसे हटिया दुर्ग(18641/18642) के रूप में परिचालन की मंजूरी दी है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन चलती थी, लेकिन नियमित एक्सप्रेस ट्रेन बनने के बाद इसके परिचालन से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
इससे रांची सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक जिलों के यात्रियों की बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। साथ ही यात्रियों को सीट उपलब्धता में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस स्वीकृति को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस मंजूरी के साथ ही यहां के लोगों के द्वारा लंबे समय से उठ रही मांग भी पूरी हो गई है। अब यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 30 तक चलेगी, टाटानगर-चाईबासा मेमू 12 जनवरी तक रद